RAILWAY;274 करोड़ की हथबंध–बैकुंठ के मध्य चौथी रेल लाइन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में हथबंध एवं बैकुंठ स्टेशनों के मध्य 17.24 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन बिछाने के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड की मंजूरी प्राप्त हो गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹274 करोड़ है ।

यह रेलखंड बिलासपुर–रायपुर–नागपुर मुख्य मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मुंबई–हावड़ा उच्च घनत्व (हाई डेंसिटी नेटवर्क) मार्ग के अंतर्गत आता है। वर्तमान में इस खंड पर ट्रैफिक दबाव अत्यधिक है, जहाँ लाइन क्षमता उपयोग लगभग 158 प्रतिशत तक पहुँच चुका है और आगामी वर्षों में इसके और बढ़ने की संभावना है।

चौथी रेल लाइन के निर्माण से इस खंड पर यात्री ट्रेन एवं मालगाड़ियों के परिचालन में उल्लेखनीय सुधार, ट्रेन संचालन की समयबद्धता में वृद्धि तथा क्षमता विस्तार संभव हो सकेगा। यह परियोजना विशेष रूप से ऊर्जा, खनिज, सीमेंट एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े माल परिवहन को गति प्रदान करेगी।

परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को परियोजना मूल्यांकन समिति द्वारा अनुशंसित किया गया है तथा इसे रेलवे बोर्ड के संबंधित विभागों द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास, औद्योगिक विस्तार एवं रोजगार सृजन में सहायक सिद्ध होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा