POLICE; हिस्ट्रीशीटर रवि साहू को दबोच नहीं पाई पुलिस, आधी रात क्राइम ब्रांच के छापे में गांजा,शराब और डेढ़ लाख कैश जब्त

रायपुर, रायपुर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छापा मारा. क्राइम ब्रांच के 20 जवानों ने रवि के घर को घेरकर कार्रवाई की. रवि उस समय घर पर सो रहा था, लेकिन पीछे के रास्ते से भागने में सफल हो गया. पुलिस ने उसके साथी मोहम्मद रफीक को मौके से पकड़ लिया. उसकी तलाशी के न दौरान बैग से सट्टा-पट्टी के कागज और डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किया गया. घर से शराब और गांजा भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार रवि साहू के खिलाफ अब तक 79 मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, चाकूबाजी, तस्करी सहित कई गंभीर अपराध शामिल हैं. वह कई बार जिला बदर भी हो चुका है. जेल से छूटने के बाद वह फिर से गांजा-शराब की तस्करी और जुआ-सट्टा का संचालन करने लगता है. मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की.

टीम आधी रात को हिस्ट्रीशीटर रवि साहू और मुकेश गुप्ता उर्फ बनिया के घर पहुंची थी. रवि घर पर मौजूद था, लेकिन छापे की खबर मिलते ही छत के रास्ते फरार हो गया. उसका साथी मौके पर पकड़ लिया गया. वहीं मुकेश गुप्ता घर पर नहीं मिला. वह पिछले एक माह से फरार चल रहा है. उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं. देर रात तक कोतवाली पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती रही. इस दौरान कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर