ACCIDENT; शारडा एनर्जी में फिर बड़ा हादसा, एक की मौत तीन गंभीर

रायपुर,औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस वन में स्थित शारडा एनर्जी फैक्ट्री में एक बार फिर हादसा हुआ है जिसमें तखतपुर निवासी एक श्रमिक की दर्दनाक मौत और तीन अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है. शारडा एनर्जी फैक्ट्री में हुई इस दर्दनाक घटना ने उद्योगों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं .

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम लगभग पांच बजे की है शारडा एनर्जी फैक्ट्री में सडडाउन में पावर प्लांट के पास काम चल रहा था तभी ब्लास्ट हुआ जिससे वहां काम कर रहे चार श्रमिक इसकी चपेट में आकर झुलस गए इस घटना में कृष्णा पूरी गोस्वामी पिता सिद्धेश पूरी गोस्वामी निवासी आजाद पारा तखतपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है एवं तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें रायपुर के ओम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है

पूर्व में भी इसी फेक्ट्री में हो चुके हादसे
शारडा एनर्जी फैक्ट्री में हादसे कोई नई बात नहीं है इसके पूर्व भी इस फैक्ट्री में हादसे हो चुके हैं जो कि उधोग प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करते हैं. इसी साल अभी अगस्त माह में यहां दर्दनाक हादसे में गिरौद निवासी एक श्रमिक की मौत की घटना हुई थी और ग्रामीणों ने पूरे दिन फैक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन किया था लेकिन बाद में ऐसा समझौता हुआ कि न तो मृतक का पोस्ट मार्डम हुआ न ही पुलिस में मामला दर्ज हुआ

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; शराब घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल को UAE से लाया गया भारत, सिंडिकेट के पैसे को ठिकाने लगाने का आरोप

     रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले के आरोपी विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)…

    ACCIDENT;राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल, AIIMS में भर्ती

    रायपुर, भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। उन्हें बेहतर उपचार के…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..