ED; युवराज सिंह,सोनू सूद और उर्वशी रौतेला की करोड़ों की संपत्ति अटैच, ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में एक्शन

नईदिल्ली, भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी (illegal online betting) और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में शुक्रवार को फिल्म और खेल से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों पर कार्रवाई की गई. प्रवर्तन निदेशालय ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला जैसी कई जानी मानी हस्तियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है.

ईडी की कार्रवाई में शामिल हस्तियों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह शामिल हैं, जिनकी लगभग 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया गया है. साथ ही पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की लगभग 8.26 लाख रुपये की संपत्ति और अभिनेता सोनू सूद की करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है. इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की 2.02 करोड़ रुपये की संपत्ति (जो उनकी मां के नाम पर रजिस्टर्ड है), अभिनेत्री नेहा शर्मा के 1.26 करोड़ रुपये,अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती के 59 लाख रुपये और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा के 47.20 लाख रुपये की संपत्तियां भी अटैच की गई हैं.

ED ने अब तक इस मामले में कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की है. शुक्रवार को की गई कार्रवाई में करीब 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई.

बेटिंग ऐप 1xBet मामले से जुड़ी जांच में कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय के जांच अधिकारियों ने बताया कि 1xBet ऐप और इससे सम्बंधित प्लेटफॉर्म भारत में अनाधिकृत रूप से ऑपरेट हो रहे थे और इसके नेटवर्क के माध्यम से करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन को संचालित किया जा रहा था. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस गैरकानूनी प्लेटफॉर्म के प्रमोशन (promotion) और प्रचार (endorsement) के लिए कई प्रसिद्ध क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों को शामिल किया गया था, जिससे यह लेन-देन ज्यादा व्यापक पैमाने पर फैल गया. फिलहाल मामले में ईडी की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और बड़ी हस्तियों पर कार्रवाई देखी जा सकती है.

  • Related Posts

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    CGPSC; ईडी की विशेष कोर्ट ने आईएएस टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को ईडी रिमांड खत्म होने पर आज ED की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र