WEATHER; छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में, दक्षिणी इलाके में घने कोहरे का अलर्ट जारी

 रायपुर, शीतलहर के चलते रात में ठंड और सुबह धुंध के असर से पूरा छत्तीसगढ़ प्रभावित है. वर्तमान में बिलासपुर और रायपुर को छोड़कर सभी क्षेत्रों का तापमान दस डिग्री से नीचे जा चुका है. सर्वाधिक प्रभावित अंबिकापुर इलाका है जहां पार 5 दिग्री तक उतर गया है और आने वाले दिनों में स्थिति इसी तरह रहने की संभावना है.

सुबह की धुंध इतनी जोरदार है कि सरगुजा संभाग के कई इलाकों में सुबह होने के बाद भी विजिबलिटी प्रभावित हो रही है. रायपुर समेत अन्य इलाकों में भी धुंध का प्रभाव नजर आ रहा है. इसके साथ रात में पड़ने वाली ठंड भी जमकर असर दिखा रही है. वर्तमान में प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है और उसमें अभी बढ़ोतरी होने की संभावना ना के बराबर है.

पिछले चौबीस घंटे में ठंड का सर्वाधिक असर अंबिकापुर इलाके में नजर आया और रायपुर में इसका मध्यम प्रभाव रहा है. अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया और रायपुर का पारा 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई है. साथ ही मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार है. इसके बाद आगामी 3 दिनों में 1-2°C की बढ़ोतरी हो सकती है.

कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक दो पॉकेट में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मुंगेली जिलों में एक दो पॉकेट में मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है. यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह 22 दिसंबर तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक दो पॉकेट में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई गई है .

  • Related Posts

    FLOOD; तिब्बत में बांध टूटा, नेपाल में फिर आई बाढ़, रसुवा से काठमांडू जाने वाला आखिरी पुल टूटा, PM और मंत्री एक महीने की सैलरी आपदा राहत कोष में देंगे

    काठमांडू; नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने हिमालयी इलाकों की तस्वीर बदल दी है. जमा देने वाले पानी, कीचड़, पत्थरों और मलबे का ऐसा सैलाब आया कि…

    FLOOD; नेपाल बाढ़ हादसे में अब तक 469 की मौत, 28 देशों के लोग लापता, 290 भारतीयों की तलाश जारी

    काठमांडू, भारत के पड़ोसी देश नेपाल में  बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने तबाही मचा दी है. अब तक के आंकड़ों के अनुसार इस तबाही में 469 की मौत हो…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….