WEATHER; छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी ,कोहरे के साथ अगले दो दिनों में 2 डिग्री तापमान गिरेगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलाहल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है. इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. इस दौरान उत्तर और मध्य क्षेत्र में शीत लहर के आसार रहेंगे. राजधानी रायपुर सहित कई हिस्सों में कोहरे और धुंध की स्थिति रहेगी. राजधानी राचपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मौसम के वर्तमान हालातों को देखते हुए जनवरी माह में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है. ऐसे में अगले सप्ताह भी कड़ाके की ठंड जारी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा. यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 13.5 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया. यहां पारा 5.7 डिग्री तक पहुंच गया है. सुबह देर तक लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है.

कहीं कहीं शीत लहर और कोहरे की आशंका

मौसम शुष्क रहने के कारण बदली-बारिश जैसे हालात कहीं भी निर्मित नहीं हुए. वर्ष अंत तक ऐसी स्थिति निर्मित होने की संभावना नहीं है. मौसम आने वाले कुछ दिनों तक पूर्णतः साफ ही रहेगा. वहीं गुरुवार को प्रदेश में दुर्ग में शीतलहर के हालात रहे. शुक्रवार और शनिवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है. जिन स्थानों में धुंध की आशंका व्यक्त की गई है, उनमें राजधानी रायपुर भी शामिल है.

  • Related Posts

    FLOOD; नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता, छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए बढ़ाए कदम

    रायपुर, नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच रायपुर जिले के महादेव घाट (थाना डी.डी. नगर) की निवासी सुश्री मोनिका यादव के नेपाल में बाढ़ के…

    FLOOD; नेपाल में जलप्रलय ने ली 362 लोगों की जान, सैलाब में बहे हजारों लोग, कई भारतीय लापता, ब‍िहार में अलर्ट

    काठमांडू, भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….