WEATHER; छत्तीसगढ़ में कप-कपाने वाली ठंड बरकरार! सरगुजा में पारा 4 डिग्री पर, 5 जिलों में शीतलहर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पहाडों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी-मध्य क्षेत्र में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. सर्दी के प्रकोप के साथ-साथ धुंध-कोहरे की मार भी झेलनी पड़ रही है.

अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर

राज्य के सरगुजा संभाग में ठंडा का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. भयंकर सर्दी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि मैनपाट में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं. पेड़-पौधे के पत्तों पर ओस की बूंद बर्फ की तरह जम गईं. इस सीजन में इसी संभाग से लगातार न्यूनतम तापमान मापा जा रहा है. अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

उत्तरी छत्तीसगढ में शीतलहर

सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे देखने को मिल रहा है. सरगुजा संभाग के अंबिकापुर, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर और पेंड्रा रोड में मौसम विभाग ने शीतलहर अलर्ट जारी किया है. सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग में सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है.ठंड के साथ-साथ धुंध और कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है. सरगुजा संभाग में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 1-2 किमी हो रही है. वहीं रायपुर, बिलासपुर में हल्की धुंध का असर देखने को मिल रहा है.

छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ में जमी बर्फ! 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है. इस बीच प्रदेश के ‘शिमला’ के नाम से मशहूर मैनपाट में बर्फ जमने लगी है. सरगुजा जिले में आने वाले मैनपाट में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. वहीं, नए साल से पहले यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है. अब बर्फ जमने के बाद संभावना है कि यह संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है. छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ मैनपाट में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. लगातार पारे में गिरावट के कारण यहां खेत और घर के बाहर रखे सामनों पर बर्फ जमने लगी है.

  • Related Posts

    CYCLONE; आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, ट्रेनें-फ्लाइट रद्द, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

     नई दिल्ली, बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके को पार कर चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 3 नवंबर की…

    CYCLONE; छत्तीसागढ में ‘मुरासु’ दिखाएगा असर, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

    रायपुर, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से दुर्ग संभाग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश