
नईदिल्ली ऑकलैंड में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है. बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत को जीत के लिए 32 ओवरों में 143 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम इंडिया ने 9 ओवर रहते ही हासिल कर लिया. भारत की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए.

186 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही थी. रोहित शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले काइल जेमिसन की गेंद पर आउट हो गए. लेकिन, इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली ने कप्तान गिल के साथ मिलकर न केवल टीम को संभाला बल्कि, भारत की जीत की नींव भी रखी.
कोहली ने खेली 74 रनों की शानदार पारी
विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी में 13 चौके और एक शानदार छक्का जड़ा. कोहली (74) के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 37 रनों की पारी खेली और श्रेयस अय्यर ने 15 रन बनाए. भारत की पारी के दौरान बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा. अंत में भारत को 32 ओवरों में 143 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम इंडिया ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया.
185 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम
पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करते हुए 185 रन ही बना पाई. भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे मेजबान टीम कोटे के 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन साइफर्ट (38) ने बनाए. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 शिकार किए. उन्होंने विल यंग, हेनरी निकल्स के अलावा फिलिप्स और जेमिसन को पवेलियन भेजा.
अर्शदीप के अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी काफी कसी हुई गेंदबाजी की. गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन बेजा. आकिब नबी ने भी अच्छी गेंदबाजी की, हालांकि उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई. एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन में 7 नवंबर को खेला जाएगा.







