CRIME; बेटे सिंगर हुमन सागर की संदिग्ध मौत,थाने पहुंचीं मां ने न्याय की लगाई गुहार..

भुवनेश्वर, ओडिशा के मशहूर सिंगर हुमन सागर की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. हुमन की मां शेफाली सुना ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए कटक के मरकत नगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर न्याय की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की अपील की है.

शिकायत में शेफाली सुना ने कहा है कि उनके बेटे की मौत असमय और रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है. उन्होंने मांग की है कि मामले की हर संभव एंगल से जांच की जाए और हुमन सागर की मौत के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

हुमन की मां ने इस पूरे मामले के पीछे एक बड़ी साजिश होने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हुमन की मौत के लिए पहले से हालात बनाए गए और मौत के असली कारणों को अब तक छिपाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि हुमन को मानसिक यातना, डर और दबाव में रखा गया था. इसके साथ ही मरकत नगर थाने में दर्ज शिकायत में इलाज में लापरवाही और बड़े पैमाने पर आर्थिक हेराफेरी के आरोप भी लगाए गए हैं.

शेफाली सुना ने पुलिस से अनुरोध किया है कि पिछले तीन से चार वर्षों से हुमन से जुड़े एक व्यक्ति को जांच के दायरे में लिया जाए. साथ ही उन्होंने हुमन की पत्नी और उसके परिवार, हुमन की बहन और उसके परिवार, मैनेजर और कुछ करीबी दोस्तों से पूछताछ करने की मांग की है. शिकायत में आठ से अधिक लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें हुमन सागर के मैनेजर सहित अन्य लोगों को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है.

इसके अलावा, सबूत नष्ट होने की आशंका जताते हुए हुमन की मां ने पुलिस से सभी डिजिटल साक्ष्यों को जल्द से जल्द सुरक्षित करने की भी अपील की है. फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर