KANWAR;छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग में चयनित कंवर समाज के प्रतिभाओं का किया सम्मान

रायपुर, छत्तीसगढ़ संवर समाज ने राजधानी रायपुर स्थित कंवर भवन टाटीबंध रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित समाज के होनहार युवक-युवतियों को सम्मानित किया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा की परीक्षा में चयनित होकर सिविल जज में चयनित कुमारी पायल साय, कुमारी ग्रेसी सिंह, कुमारी अंजू सिंह कंवर डिप्टी कलेक्टर कुमारी चंचल पैकरा, डीएसपी कुमारी यामिनी सिदार, हुकुम पैकरा, रविकांत जयसिंधु सहायक संचालक मंडी बोर्ड सहित सहायक पंजीयक सहकारिता,सीटीओ,आबकारी उपनिरीक्षक, नायब तहसीलदार और अन्य सभी राज्य प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बने है उन सभी का साल श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसपीडीसीएल रायपुर प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी ने किया। इस मौके पर समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के संकलित जानकारी (बायोडाटा) वाली सामाजिक पत्रिका हरिहर मड़वा का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नकुल चंद्रवंशी महासचिव प्रदेश समिति, महिपाल सिंह कंवर, संदीप पैकरा, शिवकुमार कंवर कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश समिति सहित सर्वश्री जे एल पैकरा अपर संचालक खाद्य और युवा प्रभाग के संरक्षक एवं तिरुमेंद्रू सिंह कंवर, महानगर रायपुर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर पैकरा, सचिव मनहरण चंद्रवंशी, हरभजन चंद्रवंशी, हेमलाल कंवर, मानसिंह, छत्रपाल सोनवानी, ललित दीवान, माखन दीवान, डॉ नागेन्द्र चंद्रवंशी, युवा प्रभाग के अध्यक्ष मिंटू सिंह, टूकेश कंवर, शैलेष पैकरा, महेंद्र पैकरा, प्रमोद कंवर, हरसुमन कंवर कुमारी धारना कंवर सहित महिला प्रभाग से श्रीमती अंजना चंद्रवंशी, श्रीमती इंदु पैकरा, श्रीमती पुन्नी कंवर, श्रीमती उमा कंवर, श्रीमती आराधना मिरी, श्रीमती पुष्पा कंवर, श्रीमती ईश्वरी चंद्रवंशी, रूपेश दाऊ सहित प्रतिभा सम्मान से सम्मानित होने वाले सभी प्रतिभावान, उनके परिजन सहित समाज के सैकड़ों सजातीय जन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    AMBEDKAR; नवा रायपुर के अंबेडकर चौक में बाबा साहब की आदमकद कांस्य प्रतिमा का होगा अनावरण

    0 नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंतीरायपुर, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नवा…

    SEMINAR; अ‍धिवक्ता भगवानू नायक का मत- अंबेडकर ने संविधान के साथ ही करोड़ों लोगों की तकदीर लिख दी

    *मुखियार समाज ने मनाया अंबेडकर जयंती रायपुर, मखियार समाज एवं अम्बेडकर संघर्ष समिति द्वारा विगत दिनों वृंदावन हॉल में अम्बेडकर जयंती के पूर्व सामाजिक सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……