FOOD; नए साल से प्रदेश भर के 1.85 लाख परिवारों को जनवरी से नहीं मिलेगा राशन,ई-केवाईसी अपडेट नहीं

रायपुर, छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. प्रदेश के जिन राशन कार्ड धारकों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराया है, उन्हें जनवरी महीने में राशन नहीं मिलेगा. राशन न मिलने की सूचना सामने आते ही कार्डधारियों में हड़कंप मच गया है. वहीं हालात ऐसे हैं कि अब खाद्य विभाग के दफ्तरों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

दरअसल, राज्‍य सरकार की ओर से प्रदेश भर में राशन कार्ड में दर्ज हर सदस्य का ई-केवाईसी अपडेट होना अनिवार्य कर दिया गया है. जिसके लिए विभाग बीते एक साल से लगातार कार्ड धारकों से केवाईसी कराने की अपील कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. जिसके बाद अब समय सीमा पूरी हो जाने पर सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन लोगों ने अपने राशन कार्ड की केवाईसी अपडेट नहीं कराई है, उन्हें जनवरी महीने का राशन आवंटन नहीं मिलेगा.

राशन न मिलने के डर से लोग खाद्य विभाग के कार्यालय पहुंच कर सुबह लेकर देर शाम तक लंबी-लंबी लाइनों में लगकर केवाईसी अपडेट करा रहे हैं. हालांकि, अभी भी लोग राहत महसूस कर रहे हैं कि अभी भी उन्हें केवाईसी अपडेट का मौका मिल रहा है.

1.85 लाख लोगों की e-KYC बाकी

आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कुल 5 लाख 66 हजार राशन कार्ड है, जिनमें 18 लाख 28 हजार सदस्य दर्ज हैं. जिसमें से अभी तक करीब 1 लाख 85 हजार सदस्यों का केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है. बता दें ये सभी APL (गरीबी रेखा से ऊपर) श्रेणी के कार्ड धारक हैं. विभाग के लगातार प्रयासों के बावजूद शत-प्रतिशत केवायसी पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए शासन को यह सख्त फैसला लेना पड़ा है. वहीं विभाग ने अपील की है कि सभी लोग आज ही केवाईसी कराएं नहीं तो उन्हें जनवरी का राशन नहीं मिलेगा.

  • Related Posts

    LPG; होटल-रेस्टोरेंट्स को बड़ी राहत, कमर्शियल LPG की सप्लाई से प्रतिबंध हटे

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने देश के औद्योगिक और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देते हुए सप्लाई से जुड़े प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला किया है. पश्चिम एशिया…

    FOOD; गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, बम्लेश्वरी गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने आज मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’