GOVT; राज्य सरकार ने आगामी वर्ष  को ‘महतारी गौरव वर्ष’ किया घोषित, विश्वास वर्ष-अटल निर्माण वर्ष सफल

*मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार दृढ़संकल्पित- सीएम साय

रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश को सबसे अधिक आशीर्वाद मातृशक्ति से मिलता है। माताओं और बहनों के स्नेह, विश्वास और समर्थन से ही सरकार को जनसेवा की ऊर्जा प्राप्त होती है। इसी भाव से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में घोषित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘महतारी गौरव वर्ष’ के दौरान राज्य की सभी प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों का केंद्रबिंदु माताएँ और बहनें होंगी। यह वर्ष न केवल मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि उनके सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक गरिमा को नई ऊँचाई देने का संकल्प भी सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी गौरव वर्ष के माध्यम से छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति के नेतृत्व, सहभागिता और सम्मान का एक नया अध्याय लिखा जाएगा, जो विकसित और समरस छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगा।

बता दें मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का पहला वर्ष ‘विश्वास वर्ष’ के रूप में समर्पित किया गया था। सेवा का दूसरा वर्ष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री ने  प्रदेश के जांजगीर में ‘जनादेश परब’ के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक जनसभा में उमड़े जनसमर्थन के लिए  प्रदेशवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    FOREST; एनएमडीसी ने जंगल किया बर्बाद, वन विभाग ने मांगे 10 करोड़, जीएम एचआर सुधांशु वर्मा निलंबित

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तरा अंचल के दंतेवाडा जिले में खनन का काम कर रही देश की सबसे बड़ी लोहे की खान वाली सरकारी कंपनी NMDC (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के…

    CGSSB; वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित, कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..