SUSPEND; गुणवत्ताहीन कार्य पर उप अभियंता निलंबित, बीटी. पैच रिपेयर कार्य घटिया

अंबिकापुर, लोक निर्माण विभाग ने गुणवत्ताहीन कार्य पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 के अंबिकापुर शहरी भाग में कराये गये गुणवत्ताविहीन बी.टी. पैच रिपेयर कार्य के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग अंबिकापुर के कार्यपालन अभियंता कार्यालय में पदस्थ उप अभियंता श्री नवीन सिन्हा को विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 के अंबिकापुर शहरी भाग में कराये गये बी.टी. पैच रिपेयर के गुणवत्ताहीन कार्य पर संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल, बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता द्वारा प्रतिवेदन एवं तस्वीरें राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, रायपुर के मुख्य अभियंता को प्रेषित की गयी थी। मुख्य अभियंता द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य के लिए जिम्मेदार उप अभियंता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव प्रमुख अभियंता कार्यालय को प्रेषित किया गया था।

लोक निर्माण विभाग ने गुणवत्ताहीन कार्य पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उप अभियंता श्री नवीन सिन्हा के तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश आज जारी कर दिया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल, बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। 

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर