STRIKE; फेडरेशन की तीन दिनी हड़ताल का अफसरों ने किया समर्थन, 29 से आंदोलन

0 छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की बैठक

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक इंद्रावती भवन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रस्तावित हड़ताल का संघ द्वारा पूर्ण समर्थन किया जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के शासकीय सेवक मोदी की गारंटी के अंतर्गत घोषित महंगाई भत्ता (डीए) एवं डीए एरियर्स सहित अन्य प्रमुख मांगों के संबंध में विगत दो वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। मांगें पूरी न होने के कारण शासकीय सेवकों को आंदोलन के मार्ग पर जाना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि प्रदेशभर के राजपत्रित अधिकारियों में फेडरेशन के आंदोलन को लेकर काफी उत्साह है। शासन के उपेक्षापूर्ण रवैए से अधिकारियों में काफी असंतोष है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस आंदोलन में तन, मन और धन से सहयोग प्रदान करें, ताकि कर्मचारियों और अधिकारियों की जायज मांगों को मजबूती के साथ शासन के समक्ष रखा जा सके। बैठक में पूषण साहू, दिलदार सिंह मरावी, डॉ के. के. ध्रुव ध्रुव, पी एल सहारा, अविनाश तिवारी, राजकुमार कुर्रे, जे आर रावटे, प्रमोद जैन, सुनील कुमार उपाध्याय, पूर्ण लाल पुसरिया , एस वी साव, प्रतीक साहू, राकेश यादव, एस के साहू, डी के रवि, मुकेश साहू सहित भारी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर