TANDER SCAM; शासकीय आदर्श महाविद्यालय में एक करोद का टेंडर घोटाला, प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल…

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में जेम पोर्टल के माध्यम से की गई खरीदी में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का सिलसिला जारी है. महासमुंद जिले के शासकीय आदर्श महाविद्यालय, लोहारकोट से एक मामला सामने आया है, जहां पीएम उषा, रूसा मद से आवंटित राशि का उपयोग कर अक्टूबर-नवंबर 2025 में कुल 1 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक की सामग्री खरीदी गई. इस खरीदी में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई है.

उच्च शिक्षा आयुक्त के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें प्राचार्य डॉ. एस.एस. तिवारी की कार्यप्रणाली को संदेहास्पद बताया गया है. समिति ने आरोपियों के निलंबन और राशि की वसूली का प्रस्ताव दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ है, जिसमें टेंडर नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया.

महाविद्यालय को पीएम उषा मद से विभिन्न सामग्री खरीदने के लिए राशि आवंटित की गई थी। प्राचार्य डॉ. एस.एस. तिवारी ने 15 अक्टूबर, 22 अक्टूबर एक दिन में 29.63 लाख रुपये की 15 ऑर्डर और 31 अक्टूबर और 7 नवंबर 2025 को कुल 1,06,04,575 रुपये की सामग्री जेम पोर्टल से खरीदी है.

बिना निविदा के खरीदी

50,000 रुपये से अधिक की खरीदी के लिए शासन से अनुमति जरूरी थी, लेकिन अनुमति की प्रतीक्षा किए बिना खरीदी कर ली गई. छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों के अनुसार, इतनी बड़ी राशि के लिए जेम पोर्टल पर सीमित निविदा टेंडर आमंत्रित करना अनिवार्य था, लेकिन बिना निविदा के L1 lowest bidder मोड में सीधे खरीदी की गई. सागर इंडस्ट्रीज, सिंघानिया ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और ओशन इंटरप्राइजेस. यह तीनों फर्म जांजगीर के हैं, जिनसे अधिकांश खरीदी की गई है. संदेह है कि ये फर्में एक ही व्यक्ति परिवार की हैं.

क्रय समिति में गड़बड़ी

पिथौरा कॉलेज के सहायक प्राध्यापकों को सदस्य बनाया गया, जबकि महाविद्यालय के अपने अधीक्षकों को शामिल करना उचित होता है. दो महीने में 1 करोड़ से अधिक की खरीदी और तुरंत सप्लाई, यह प्रक्रिया संदेहास्पद है. जांच समिति के मुताबिक, महाविद्यालय के प्राचार्य सहित क्रय समिति में अधिकारियों को निलंबित कर वसूली और आपराधिक जांच की अनुशंसा की गई है. जांच समिति संयोजक डॉ. किशोर कुमार तिवारी, सदस्य डॉ. गोवर्धन यदु और महेश कुमार साहू ने 3 दिसंबर 2025 को कॉलेज में जांच की और दस्तावेजों का परीक्षण किया. रिपोर्ट में प्राचार्य की दोहरी जिम्मेदारी पिथौरा कॉलेज के भी प्रभारी प्राचार्य पर भी सवाल उठाए गए हैं.

जेम पोर्टल खरीदी अनियमितताओं की श्रृंखला

यह मामला छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में जेम पोर्टल खरीदी अनियमितताओं की श्रृंखला का हिस्सा लगता है. हाल ही में राजिम के राजीव लोचन पीजी कॉलेज में इसी तरह की धांधली पर प्राचार्य सहित 3-4 प्रोफेसर निलंबित किए गए. बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भी एक ही फर्मों से करोड़ों की खरीदी की जांच चल रही है.

  • Related Posts

    HC; शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सभी मामलों की सुनवाई टालना अनुचित, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने 72 वर्षीय वृद्ध मकान मालिक की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, कि बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित शोकसभा के आधार पर पूरे दिन के लिए…

    FOREST; प्रशिक्षु IFS अफसरों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, इन वनमंडलों की जिम्मेदारी दी गई

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र