रायपुर जेल अधीक्षक को नोटिस; कर्नाटक पुलिस को नहीं करने दी सूर्यकांत तिवारी से पूछताछ

रायपुर, रायपुर की सेंट्रल जेल में कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद हैं। ED ने इन्हें कई मामलों पर आरोपी बनाया है। IT अफसरों से बदसलूकी और कोल वसूली के मामले में बेंगलुरु में भी कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज है। इस मामले में पूछताछ के लिए बीते 4 दिन से कर्नाटक पुलिस रायपुर में भटक रही है। कर्नाटक से आई जांच टीम को न ही जेल में सहयोग मिला न ही अस्पताल में।

अब रायपुर की विशेष अदालत ने सेंट्रल जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। बार-बार कर्नाटक टीम को यह कहकर टाला गया कि, कारोबारी की तबीयत ठीक नहीं है। अदालत ने ये भी पूछा है कि कारोबारी को ऐसी कौन सी बीमारी हो गई है, ये भी अदालत को बताएं।

शुक्रवार शाम यानि आज इस मामले में जेल अधीक्षक और अस्पताल प्रबंधन को अदालत में जवाब देना है। कारोबारी का अंबेडकर अस्पताल में इलाज जारी होने का दावा किया गया है। कर्नाटक पुलिस ने अदालत से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। ट्रांजिट रिमांड के लिए कर्नाटक पुलिस की टीम ने अदालत में अर्जी दी है। शुक्रवार को इस मामले में आगे क्या होगा, ये परिस्थिति साफ होगी।6 पुलिसकर्मी बेंगलुरु से रायपुर आए हैं। दरअसल कारोबारी के खिलाफ बेंगलुरु में मिले सबूतों के आधार पर FIR दर्ज कराई गई। केस अवैध वसूली का है। इसी सिलसिले में कर्नाटक पुलिस पूछताछ करना चाहती है।

  • Related Posts

    CRIME; स्कूल में गंदा काम ,बच्चों को समय से पहले छुट्टी कर प्रभारी प्राचार्य और लेडी टीचर मनाते थे रंगरेलियां

    0 जेन जी आंदोलन का असर,जनसुनवाई में खुली पोल छिंदवाड़ा, दिल्ली के जंतर मंतर में हुए जेन जी आंदोलन का असर अब पूरे देश में देखने में नजर आ रहा है…

    RAPE; नाबालिग बेटी से लगातार दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार, विवाहित बताकर कराया प्रसव, बुआ समेत 6 अरेस्ट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया.…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार