MADAI FAIR; कृषि विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा की झलक, नृत्य-गायन और अभिनय की मनमोहक प्रस्तुति

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित सांस्कृतिक युवा महोत्सव मड़ई 2025 के दूसरे दिन कल यहां कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में एकल अभिनय, (25 टीम) मिमिक्री, (15 टीम) क्विज (31 टीम) तात्कालिक भाषण, (31 टीम) भाशण, (27 टीम) ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, (28 टीम) कोलाज मेकिंग, (25 टीम) कार्टूनिंग (24 टीम) एकांकी नाटक, (12 टीम) समूह गायन, (27 टीम)  लोक एवं आदिवासी नृत्य (14 टीम) आदि प्रतियोगिताओं में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। विद्यार्थियों ने मनमोहक, आकर्षक एवं विशिश्ट प्रस्तुतियां दी।
युवा कलाकारों ने एकांकी नाटक के तहत विभिन्न समसामयिक मुद्दों यथा पर्यावरण संरक्षण, प्रौद्योगिकी विकास, नारी सशक्तिकरण, स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक असमानता एवं पौराणिक विशयों पर प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों की वाहवाही बटोरीं। मड़ई 2025 के अंतर्गत आयोजित समूह नृत्यों की रंगा-रंग प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतिभागियों ने मिमिक्री, क्विज तात्कालिक भाषण, भाशण, पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, कार्टूनिंग मेकिंग आदि के माध्यम से अपने भावों को प्रस्तुत किया।
मड़ई 2025 में 28 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से मूक अभिनय, भाषण, लघु नाटिका, वाद-विवाद, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, डिजिटल फोटोग्राफी, एकांकी, देश भक्ति गीत गायन, पश्चिमी एकल गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 03 बजे से लघु नाटिका, वाद-विवाद, मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 29 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से लघु नाटिका, तात्कालिक भाषण, लोक एवं आदिवासी नृत्य तथा पाश्चात्य समूह गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 29 दिसम्बर को अपरान्ह 04 बजे अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘‘मड़ई-2025’’ का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, आयोजन सचिव डॉ. सुनिल नाग, प्रतियोगिताओं के प्रभारी, निर्णायकगण तथा टीम मैनेजर्स उपस्थित थे।

  • Related Posts

    MODI; 71 दीपों से सजी कृषि रंगोली, 501 दीपों से दमका कृषि महाविद्यालय, पीएम आवास में भी दीए से हुए रौशन

    नारायणपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर के दुरस्त आदिवासी इलाकों में भी आशीर्वाद के दीए जगमग हुए। सेवा संकल्प अभियान…

    BIRTH DAY; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ से ज्यादा दीप जले, रायपुर में सीएम साय ने भी जलाया दीया

    रायपुर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बड़े आयोजन किए जा रहे हैं.रायपुर में घड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र