STRIKE; फेडरेशन के आह्वान पर आज नगर निगम कर्मचारियों की निकलेगी रैली

रायपुर, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की सभी 11 मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने 31 दिसंबर को को प्रातः साढ़े 11 बजे महापौर को ज्ञापन सौपने के साथ एक दिनी धरना- प्रदर्शान करने का ऐलान किया है। इस हेतु कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय भवन के सामने से सफेद सफेद शर्ट और काली पेंट पहनकर रैली निकालेंगे।

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की मांगों का पूर्ण समर्थन किया गया है और अब 31 दिसम्बर 2025 बुधवार को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय और सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नर , अभियंता संवर्ग, अधिकारी संवर्ग, लिपिकीय संवर्ग, कर्मचारी और भृत्य संवर्ग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी रैली निकालकर नगर निगम मुख्यालय भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे। संघ द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में सम्मिलित होकर रैली के साथ बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा के पीछे निर्धारित अधिकारी कर्मचारी धरना स्थल पर जाकर हड़ताल में सामूहिक रूप से सम्मिलित होंगे। पूर्ण समर्थन व्यक्त कर वहाँ नगर निगम रायपुर से सम्बंधित मांगों हेतु फेडरेशन के पदाधिकारियों को लिखित मांग पत्र  नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ द्वारा धरना स्थल मंच पर दिया जायेगा।

नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने बताया कि रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्य अधिकारियों और कर्मचारियों का छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की सभी 11 मांगों का पूर्ण समर्थन है. रायपुर नगर पालिक निगम में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट सहित अत्यावश्यक सेवाओं के कार्य आमजनों हेतु किये जाते हैँ, इसलिए आमजन प्रभावित ना हों, इसे विशेष ध्यान में रखकर रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने रायपुर नगर पालिक के मुख्यालय और सभी 10 जोनों के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 29 दिसम्बर और 30 दिसम्बर को लगातार दो दिन कार्यालय में काली पट्टी लगाकर कार्य किया गया।

  • Related Posts

    HC; हाईकोर्ट ने दिया बड़ा संकेत,अब 4 महीने में होगा निर्णय,10 साल से काम कर रहे दैवेभो को उम्मीद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय के दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों को राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि कर्मचारियों के नियमितीकरण की…

    PWD; निर्माण सामग्री 25 फीसदी तक महंगी, कांट्रेक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान,सडक निर्माण काम ठप होने के आसार

    0 एसोसिएशन की कोर कमेटी का फैसला, सीएम सहित विभाग प्रमुखों को सौंपेंगे ज्ञापनरायपुर, सरकारी निर्माण विभागों के ठेकेदारों के सामने निर्माण सामग्री 20 से 25 फीसदी तक महंगी हो…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……