DOG; पीएम श्री स्कूल में पागल कुत्ते का आतंक, छात्र और शिक्षिका को काटा

बिलासपुर, सरकंडा क्षेत्र के खमतराई स्थित पीएम श्री स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ता स्कूल परिसर में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में पहली कक्षा का एक मासूम छात्र और एक शिक्षिका घायल हुई है। घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है।

नकारी के अनुसार, कुत्ते के हमले से घायल छात्र और शिक्षिका को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि खमतराई और आसपास के इलाकों में पागल और आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। अब तक कुत्तों के हमलों में करीब 10 लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम सिर्फ आश्वासन देता रहा, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया गया। गौरतलब है कि सरकार द्वारा स्कूल परिसरों में कुत्तों की निगरानी की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई थी, लेकिन विडंबना यह है कि अब शिक्षक खुद ही आवारा और पागल कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। इसके चलते इस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए। स्कूल परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस नीति और कार्रवाई अमल में लाई जाए।

  • Related Posts

    MERDER; दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने अपने ही बच्चों की गला रेत कर की हत्या

    संबलपुर, पश्चिम ओडिशा के झारसुगुड़ा ज़िले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार रात एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र के टंगरापाली गांव में एक महिला ने…

    CRIME; लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, TI समेत कई घायल, घेराबंदी में फंसे शराब तस्करों ने भीड़ को उकसाया

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में फरार आरोपियों को गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. घटना में टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……