CGSPC; पॉवर कंपनी मुख्यालय परिसर में बायोमैट्रिक हाजिरी शुरू,पॉवर कंपनी के अन्य कार्यालयों में भी यह प्रणाली जल्द

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया, रायपुर स्थित मुख्यालय परिसर में कल आधार सक्षम बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली प्रारंभ कर दी गई। इस प्रणाली के अंतर्गत यहां पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुबह 10 बजे उपस्थिति देते वक्त तथा शाम 5.30 बजे कार्यालय छोड़ते वक्त अपने आने एवं जाने की बायोमैट्रिक छाप अंकित करनी होगी।
राज्य शासन की तर्ज पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के संयुक्त कार्यालय परिसर में 7 स्थानों पर बायोमैट्रिक डिवाइसेस लगाई गई हैं।

यह सुविधा भी दी गई है कि आधार सक्षम बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली में अपने कार्यालय की निर्धारित परिधि में आकर अपने मोबाइल फोन में डाउनलोडेड ऐप से भी यह कार्य किया जा सकता है। इस प्रणाली के लिए एनआइसी के सॉफ्टवेयर तथा आधार से एल-1 प्रमाणित डिवाइस का उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश में स्थित पॉवर कंपनी के अन्य कार्यालयों में भी यह प्रणाली जल्द ही लागू की जाएगी।

विद्युत कंपनी मुख्यालय परिसर में कल तीनों कंपनियों के प्रबंध निदेशक यथा एस.के. कटियार, आर.के. शुक्ला तथा भीमसिंह कंवर सहित समस्त कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंता से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक ने अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई। प्रथम दिन 1,274 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। इसमें किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आया। प्रबंध निदेशक, पारेषण आर.के. शुक्ला की पहल पर ए.एम. परियल, मुख्य अभियंता, मानव संसाधन के कुशल मार्गदर्शन में समर्पित टीम द्वारा अल्प समय में इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। श्री शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में स्थित पॉवर कंपनी के अन्य कार्यालयों में भी यह प्रणाली जल्द ही लागू की जाएगी।

  • Related Posts

    DA ; दिवाली से पहले महंगाई भत्ते की मांग तेज, 4 लाख कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के लिए CM साय को पत्र

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। इसी बीच छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर राज्योत्सव…

    CORRUPTION; IAS शिखर अग्रवाल APO, क्या IPS पत्नी पर भी होगी कार्रवाई?, छह करोड में खरीदी 40 विला, सालाना भाडा 1.8 करोड

    जयपुर, राजस्थान सरकार ने सीनियर आईएएस शिखर अग्रवाल को एपीओ कर दिया है। बीती देर रात को एपीओ करने के आदेश जारी हुए। कार्मिक विभाग के आदेश में एपीओ करने…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार