WEATHER; सर्द हवाओं से छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में, अगले 3 दिन और बढ़ेगी ठंड

रायपुर, जनवरी की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और अधिक बढ़ेगी.राजधानी में रात का तापमान लगातार नीचे उतर रहा है।

मौसम विभाग के ताजा मौसम सारांश में बताया गया है कि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ पॉकेट क्षेत्रों में पहले ही घना कोहरा देखने को मिला है. प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. यह दर्शाता है कि सरगुजा संभाग और उससे लगे इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है।

इन जिलों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती और रायगढ़ जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है. वहीं रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है.

रायपुर में धुंध, तापमान सामान्य के आसपास

राजधानी रायपुर  के लिए स्थानीय पूर्वानुमान में आज सुबह से धुंध छाया है. यहां अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब है.

  • Related Posts

    RAIN; रविशंकर सागर परियोजना के तीनों बांध लबालब, गंगरेल से छोड़ा जा रहा पानी, महानादी में बाढ का खतरा

    रायपुर , रविशंकर सागर परियोजना के अंतर्गत आने वाले जलाशयों के कैचमेंट एरिया में बीते दिनों से जारी भारी वर्षा के दौर के चलते तीनों जलाशय गंगरेल , मुरूमसिल्ली व…

    FLOOD; मैनपाट में 15 घंटे बाद मिला केरल के युवक का शव, 1 किमी दौडक़र बचा ली गई थी युवती, रायपुर से आए थे घूमने

    अंबिकापुर,  केरल के युवक-युवती 29 अगस्त को रायपुर से मैनपाट घूमने आए थे। इस दौरान किराए की बाइक से वे मैनपाट घूम रहे थे। शाम करीब 5 बजे रोपाखार स्थित…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती