CRIEKET; ‘अब BCCI से नहीं होगी बात’, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पाक के नक्शे कदम पर बांग्लादेश

नईदिल्ली, अगले महीने शुरु होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत भेजने से साफ इनकार कर दिया है. हाल ही में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद पूरे बंग्लादेश में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

श्रीलंका में मैच शिफ्ट करने की मांग

बीसीबी ने इस मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को एक पत्र लिखकर मांग की है कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका शिफ्ट किया जाए. बोर्ड का कहना है कि फिलहाल भारतीय जमीन पर टीम के खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संभव नहीं लग रहा है.

‘हम सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे’ – बीसीबी अध्यक्ष

बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने मीडिया से बातचीत में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “हमने बोर्ड डायरेक्टर्स के साथ इस मामले पर लंबी बातचीत की है. मौजूदा हालात को देखते हुए हम अपनी टीम को भारत भेजने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इसी वजह से हमने आईसीसी को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है.”इस्लाम ने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि यह आईसीसी का टूर्नामेंट है, इसलिए वे अब भारतीय बोर्ड (BCCI) की जगह सीधे आईसीसी से बातचीत करेंगे

मुस्तफिजुर के बैन से शुरु हुआ विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए बीसीबी ने पहले अगले महीने होने वाले टी2- वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इंकार कर दिया था. इसके बाद बांग्लादेशी सरकार ने देश में आईपीएल के टैलीकास्ट पर पूरी तरह बैन लगा दिया है.

  • Related Posts

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा