NPL;एनपीएल 2026 का आग़ाज़ 6 जनवरी से, ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, प्रदेशभर के कर्मचारी-अधिकारी ले सकेंगे भाग

रायपुर, नवा रायपुर प्रीमियर लीग (NPL) 2026 का शुभारंभ 13 जनवरी से किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी भाग ले सकेंगे।नवा रायपुर प्रीमियर लीग का फाउंडेशन वर्ष 2017 में रखा गया था।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रायपुर स्थित विभागाध्यक्षों, मंत्रालय तथा अन्य शासकीय कार्यालयों में कार्यरत प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान कर उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। इस गरिमामय आयोजन को लेकर पूरे प्रदेश में विशेष उत्साह देखा जाता है।

आयोजन समिति के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि इस वर्ष एनपीएल के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक प्रतिभागी www.nplcg.in के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही समिति द्वारा इस वर्ष का थीम सॉन्ग भी रिलीज किया जा चुका है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का संचार करेगा।
इस टूर्नामेंट में पुरुष शासकीय सेवकों के साथ-साथ महिला शासकीय सेवकों को भी भागीदारी का अवसर प्रदान किया गया है, जिससे समावेशी खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में से जय कुमार साहू सह संयोजक,संतोष कुमार वर्मा सह संयोजक, संजीत शर्मा,राज कुमार सौंधीया,वैभव साहू, सुरेंद्र मार्कण्डेय,सचिन अहिरवार, कृष्णा मेश्राम,अविनाश शर्मा,मुकेश ध्रुव,अमित शर्मा,मनोज सिन्हा, आसाम साहू आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    CRICKET; स्मृति मांधना की बारी …..

    जिस तरह सूर्यकुमार यादव हिंदुस्तान को अपनी कप्तानी में पुरुष क्रिकेट टीम को टी ट्वेंटी का विश्वकप जिताए थे उस हिसाब से भले ही कप्तान अच्छे साबित हुए थे लेकिन…

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा