CRICKET; भारत में T20 WC नहीं खेलेगी बांग्लादेश की टीम, मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के बाद BCB का फैसला

नईदिल्ली, बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही हत्या को लेकर भारत में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे कि इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम में शामिल कर लिया. बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने के बाद विरोध के सुर और तेज हो गए, जिसके बाद बीसीसीआई को भी एक्शन लेना पड़ा. BCCI के एक्शन के बाद केकेआर ने अपनी टीम से मुस्तफिजुर रहमान को हटा दिया. अब यह विवाद दो देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को और गहरा दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं आने की बात कही है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अपने टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबलों को भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने की मांग किया है. इसके लिए बीसीबी जल्द ही आईसीसी को पत्र लिखेगा. शनिवार को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से निकाले जाने के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की जूम के माध्यम से आपात बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि जो भी घटनाक्रम हुआ है, उसको लेकर हम जल्द ही आईसीसी के सामने अपनी बात रखेंगे. बता दें, टी-20 वर्ल्ड कप के बांग्लादेश के 3 मैच कोलकाता में होने हैं.

IPL का प्रसारण रोकने की धमकी

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ जनरल ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं और मुस्तफिजुर रहमान को हटाए जाने पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय से आईपीएल का प्रसारण रोकने के लिए कहा गया है. इसके बाद फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा, आईसीसी ने उग्र सांप्रदायिक समूहों के प्रति अपनी नीति का समर्थन करते हुए केकेआर को बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया है. मैं इसकी कड़ी निंदा और विरोध करता हूं.”

श्रीलंका में विश्व कप टूर्नामेंट कराने की उठाई मांग

असिफ जनरल ने आगे लिखा, “मैं खेल मंत्रालय का जिम्मेदार सलाहकार होने के नाते बीसीसी से इस पूरे मामले पर आईसीसी को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है. बीसीसी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अनुबंध के बाद भी बांग्लादेशी खिलाड़ी भारत पर कैसे नहीं खेल सकता? ऐसे में भारत में विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में कैसे सुरक्षित महसूस किया जा सकता है. हमने बीसीसी से बांग्लादेश के विश्व कप मुकाबलों को श्रीलंका में आयोजित कराने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही प्रसारण पर भी रोक लगाने की बात कही है. क्रिकेट और खिलाड़ियों का अपमान स्वीकार्य नहीं किया जाएगा गुलामी के दिन अब खत्म हो चुके हैं.”

विश्वकप खेलने नहीं आएगा बांग्लादेश

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ जनरल ने फेसबुक पर लिखा कि बांग्लादेश विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा. यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज रविवार को लिया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कट्टरपंथी सांप्रदायिक नीतियों के मद्देनजर लिए गए इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं.

  • Related Posts

    CRICKET; 27 बार बने है टेस्ट की एक पारी में 700 से अधिक रन

    हिंदुस्तान की क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ  खेले गए पहले टेस्ट में 729/ 9 बनाकर न्यूजीलैंड के खियाफ उनके देश में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बावजूद…

    CRICKET; क्या वैभव सूर्यवंशी 19 बॉल मे सेंचुरी जड़ देंगे!

    अगर आपने एम एस धोनी पर बनी फिल्म देखी होगी तो एक डायलॉग भी सुना होगा” धागा खोल दिया था” इसका मतलब ये था कि बैट्समैन ने हर बॉलर की…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..