मासूम बच्चे के साथ पति-पत्‍नी ने की खुदकुशी;इलाके में फैली सनसनी

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्‍नी ने अपने बच्‍चे के साथ जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ये कदम किस लिए उठाया गया अभी इसकी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। हालांकि मौके से कीटनाशक दवा मिली है।

रात सभी खाना खाकर सोए, लेकिन सुबह नहीं उठे

दरअसल, यह घटना खरोरा थाना के मोतीनपुर गांव की है। खबरों के अनुसार मोतीनपुर गांव का रहने वाला 30 वर्षीय तुकेश्वर सोन केवरे अपनी पत्‍नी निक्‍की सोन केवरे (26 वर्ष) और चार साल के बेटे निहाल सोन केवरे के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि कल रात सभी खाना खाकर सोए थे। आज सुबह नहीं उठे, काफी देर तक कोई सुबगुहाट नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो नजारा देख दंग रह गए। प्रत्‍यक्षदर्शी के अनुसार महिला और बच्चे की लाश पलंग पर और तुकेश्वर का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला।

मौके से कीटनाशक दवा मिली

जिसके बाद लोगों ने खरोरा थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। खरोरा थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला और बच्चे की लाश पलंग पर पड़े हुए थे। जबकि तुकेश्वर का शव फांसी पर लटकता मिला। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि किसी तरह के सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है ना ही किसी के शरीर में चोट के निशान है। प्राथमिक जांच में मौके से कीटनाशक दवा मिली है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस करीबियों से भी पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    SCAM; 657 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारियों के घर छापेमारी, एक अफसर हिरासत में

    चंडीगढ़, हरियाणा में 657 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’