EXAM; कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 2026 हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति गठित की जाएगी

0 कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी

रायपुर, लोक शिक्षण सचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए जिला स्तर पर जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति प्रत्येक जिले में जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में कार्य करेगी।

 जिला स्तरीय संचालन समिति में जिला शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष होंगे। समिति में डाइट प्राचार्य सदस्य, सहायक संचालक कार्यालय शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव, जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्य, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक तथा संकुल समन्वयक सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। समिति परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के समन्वय, निगरानी एवं क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगी।

ये विद्यार्थी शामिल होंगे

कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 2026 में राज्य के समस्त शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय गैर-अनुदान प्राप्त विद्यालयों (हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) एवं आई.सी.एस.ई. से संबद्ध गैर-अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय इस केंद्रीकृत परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा कक्षा 5 वीं एवं कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य में यह परीक्षाएँ मार्च से अप्रैल 2026 के मध्य आयोजित की जाएँगी।

 कक्षा 5वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय सारणी अनुसार कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएँ प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जाएँगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार गणित विषय की परीक्षा 16 मार्च 2026 (सोमवार), अंग्रेजी विषय की परीक्षा 19 मार्च 2026 (गुरुवार), हिंदी विषय की परीक्षा 23 मार्च 2026 (सोमवार) तथा पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा 25 मार्च 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी।

 कक्षा 8वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

 इसी प्रकार कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएँ प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गणित विषय की परीक्षा 17 मार्च 2026 (मंगलवार), हिंदी विषय की परीक्षा 20 मार्च 2026 (शुक्रवार), अंग्रेजी विषय की परीक्षा 24 मार्च 2026 (मंगलवार), सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 30 मार्च 2026 (सोमवार), विज्ञान विषय की परीक्षा 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) तथा संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी।

 दिए गए आवश्यक निर्देश

शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संस्कृत विद्यामंडलम् एवं मदरसा बोर्ड से संबंधित विषयों के प्रश्नपत्रों के लिए भी इसी समय-सारणी का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, परीक्षा व्यवस्था को सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

  • Related Posts

    EDUCATION;निःशुल्क सामग्री वितरण और अधोसंरचना कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

    0 स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने  गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर रायपुर, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ…

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…