CGPSC;भर्ती घोटाला में CBI की दलीलों से हाई कोर्ट सहमत, टामन सोनवानी और ललित गनवीर की दूसरी बार जमानत याचिका खारिज

रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) भर्ती घोटाले से जुड़े बहुचर्चित मामले में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु ने PSC के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और परीक्षा उप नियंत्रक ललित गनवीर की दूसरी बार जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं. न्यायालय ने कहा कि मामले में लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर हैं और यह घोटाला लाखों अभ्यर्थियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है. ऐसे में केवल लंबे समय से न्यायिक हिरासत में होने के आधार पर जमानत देना उचित नहीं होगा.

दोनों ने किया पद का दुरुपयोग

सीबीआई के अनुसार वर्ष 2020 से 2022 के बीच आयोजित राज्य सेवा परीक्षा में बड़े स्तर पर अनियमितताएं की गईं. आरोप है कि तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्तेदारों और करीबी लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया. जांच में सामने आया कि एक निजी कंपनी से सीएसआर मद के तहत 45 लाख रुपए एक एनजीओ को दिए गए, जिसकी अध्यक्ष सोनवानी की पत्नी थीं। इसके बदले प्रश्नपत्र लीक किए गए.

ललित गनवीर ने उद्योगपति श्रवण गोयल को उपलब्ध कराए

सीबीआई का यह भी आरोप है कि उप नियंत्रक परीक्षा ललित गनवीर ने अध्यक्ष के निर्देश पर प्रश्नपत्र उद्योगपति श्रवण गोयल को उपलब्ध कराए, जिन्होंने आगे यह प्रश्नपत्र अपने बेटे और बहू को दिए. दोनों का चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ. वहीं, सोनवानी के भतीजों का चयन डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एसपी पद पर हुआ.

जमानत देना न्यायोचित नहीं

आरोपियों की ओर से दलील दी गई कि वे निर्दोष हैं. जांच लगभग पूरी हो चुकी है और सह-आरोपियों को जमानत मिल चुकी है इसलिए समानता के आधार पर उन्हें भी राहत दी जाए. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मनीष सिसोदिया बनाम प्रवर्तन निदेशालय फैसले का हवाला भी दिया. हालांकि, कोर्ट ने सीबीआई की दलीलों को स्वीकार करते हुए कहा कि दोनों आरोपी इस षड्यंत्र में सक्रिय भूमिका निभाते प्रतीत होते हैं और मामले की आगे की जांच अभी शेष है. इसलिए वर्तमान चरण में जमानत देना न्यायोचित नहीं है. इस प्रकार, हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में दूसरी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं.

  • Related Posts

    CRIME; मामूली विवाद पर आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने युवक को मारी गोली, भाई समेत आरोपी गिरफ्तार

     बिलासपुर, जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने भाई से गाली– गलौज करने की बात…

    CRIME; छत्तीसगढ़ में 17 दिनों में पांचवीं बार पकड़ी गई अफीम की खेती, सब्जी बाड़ी में छिपाकर उगाई गई फसल, दो आरोपी हिरासत में

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के प्रदेश में अफीम की अवैध खेती का सिलसिला लगातार जारी है। तमनार के बाद अब रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की खेती पकड़ी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां