CSC; संजय श्रीवास्तव बोले- घटिया खाद्यान्न के लिए अब जिला प्रबंधक भी रहेगें जिम्मेदार  

रायपुर, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय नवा रायपुर में प्रदेश के सभी जिलों से आये जिला प्रबंधकों एवं तकनीकी अधिकरियों की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम ने की। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि खाद्यान्न की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं किया जायेगा। गोदामों का नियमित रूप से निरीक्षण करे। यदि किसी भी जिले में खाद्यान्न के गुणवत्ता की शिकायत सही पायी जाती है तो संबंधित जिला प्रबंधक पर सख्त कार्यवाही किया जायेगा।
समीक्षा बैठक में निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने सभी जिला प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जिलो में खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि हितग्राहियों को समय पर राशन मिल सके। राशन के भंडारण के लिए गति बढ़ाकर काम करें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि चावल की गुणवत्ता निर्धारित मापदण्ड अनुसार हो, जिसका निर्देश मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी किया जाता है। संजय श्रीवास्तव ने निगम मुख्यालय के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि सभी एरिया आफिसर अपने प्रभार जिलो का आकस्मिक निरीक्षण करें तथा दौरे का निरीक्षण प्रतिवेदन से मुख्यालय को अवगत करायें। नान के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों/कर्मचारियों के समस्या निराकरण हेतु एक अधिकारी की भी नियुक्ति करें।

बैठक के अंत में प्रबंध संचालक श्रीमती इफ्फत आरा ने अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। बैठक में निगम मुख्यालय से राजेश सिसोदिया कार्यपालन संचालक, संदीप अग्रवाल  कंपनी सचिव हेमंत मत्स्यपाल, एजीएम (प्रशासन) महेन्द्र साहू, एजीएम (सूचना प्रणाली) एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा