PILOT; अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पहुंचे रायपुर,  अंतरिक्ष संगवारी के शुभारंभ में होंगे शामिल

रायपुर,  एक्सिओम-4 मिशन में पायलट की भूमिका में रहे अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला मंगलवार को पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे. वह आज नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में ‘अंतरिक्ष संगवारी‘ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. अंतरिक्ष यात्री शुभांशु ने बताया कि वह मिशन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आए हैं. आज वह अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ करेंगे. यह बहुत अच्छा है कि विज्ञान के प्रति बच्चों को उत्साहित किया जा रहा है. बच्चों के लिए यह लाभदायी साबित होगा. साथ ही देश के भी इससे लाभ मिलेगा.

 शुभांशु शुक्ला बोले-मध्यभारत क्षेत्र में स्पेस शिक्षा की कमी

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मध्यभारत क्षेत्र में स्पेस शिक्षा की कमी है. यह बेहद जरूरी है. इसकी जानकारी होनी चाहिए. जब जानकारी होगी तो बच्चे अपना कैरियर चुन सकते हैं. विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कैसे आगे जाएं और इसके लिए क्या पढ़ाई करें, यह सब जानकारी बच्चों को मिलनी चाहिए.

अंतरिक्ष बजट में बढ़ोतरी की तारीफ 

केंद्रीय बजट में अंतरिक्ष क्षेत्र के आवंटन को लेकर अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि यह बजट में हमारे लिए एक बहुत बड़ा पुश है. सरकार चाहती है कि स्पेस मिशन प्लान सफल हो.  इस तरह का सहयोग जब सरकार करती है तो हम और मेहनत से काम करते हैं.

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु

शुभांशु शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं.12वीं के बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर किया और यहीं से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. शुभांशु साल 2006 में भारतीय एयरफोर्स में शामिल हुए थे. साल 2019 उन्हें गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना गया था. एक्सिओम-4 मिशन पर गए शुभांशु ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर वह राष्ट्रपति के हाथो दिल्ली में अशोक चक्र से सम्मानित हुए. साल 2027 में लॉन्च होने वाले गगनयान मिशन के लिए वायुसेना के चार पायलट्स को चुना गया है, जिनमें से एक ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हैं.

  • Related Posts

    WILD LIFE; सड़क किनारे टहलता दिखा दुर्लभ ‘सफेद भालू’, सड़क पार करते आया नजर

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल में इन दिनों एक दुर्लभ सफेद भालू की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। पेंड्रा वन परिक्षेत्र के कुदरी गांव में सड़क किनारे घूमते…

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..