CRIME; ठग के झांसे में आए सराफा व्यापारी ने कुरियर किया 36 लाख का सोना, अब पैसे के लिए लगा रहा चक्कर

बिलासपुर, न्यायधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. उदयपुर (राजस्थान) के एक शातिर ठग ने खुद को बड़ा जेवर व्यापारी बताकर तेलीपारा स्थित ज्वेल्स दुकान के संचालक को 224.670 ग्राम सोने का चूना लगा दिया.

भरोसा जीत कर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, तेलीपारा स्थित लीला ज्वेल्स के संचालक तुषार दोशी के पास मार्च 2024 में कमलेश सोनी नाम का व्यक्ति पहुंचा. उसने खुद को उदयपुर का बड़ा आभूषण व्यापारी बताते हुए व्यापारिक लेनदेन का भरोसा दिलाया. आरोपी ने झांसा दिया कि वह जेवर बाजार में बेचकर पैसे लौटा देगा.

कूरियर से मंगाया सोना, बदले में भेजे सिर्फ 6,500 रुपये

व्यापारी तुषार दोशी ने उसकी बातों पर यकीन कर 36 लाख 86 हजार रुपये कीमत के सोने के हार और कंगन कूरियर के जरिए उदयपुर भेजे. जेवर मिलते ही ठग ने व्यापारी के खाते में मात्र 6,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और उसके बाद न तो बकाया पैसे दिए और न ही जेवर लौटाए.

पुलिस की कार्रवाई

धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित व्यापारी ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी कमलेश सोनी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है.

  • Related Posts

    SUICIDE; पुलिस लाइन में फांसी पर झूलती मिली महिला जवान, विभाग में मचा हड़कंप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग समेत पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी…

    MINING; रेत माफिया का आतंक, अवैध रेत खनन रोकने पहुंची वन कर्मियों की टीम पर हमला,तीन कर्मी घायल

    बिलासपुर, लोरमी इलाके में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के लिए गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. जिससे तीन वनकर्मी घायल हो गए जिसमें से…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……