CRIME; बिना सुरक्षा उपकरण कराया जा रहा था काम, कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ FIR दर्ज

0 कार्बन प्लांट में ब्लास्ट से मासूम समेत आठ आहत

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायागढ जिले में बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. फर्नेस के फटने से एक मासूम समेत 8 मजदूरों के गंभीर रूप से झुलस गए. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्लांट के 2 जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

शा बाई खड़िया की शिकायत के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के और फर्नेस को बिना ठंडा किए उसका ढक्कन खुलवाया गया. जैसे ही ढक्कन खुला, अत्यधिक दबाव के कारण आग की लपटें बाहर निकल आईं और वहां काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया.

इन पर दर्ज हुआ मामला 

खरसिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रूपेश शर्मा (मुख्य प्रबंधक) और दादु महाराज उर्फ प्रेमसागर त्रिपाठी (प्रबंधक) के खिलाफ धारा 125(a), 125(b), 287, 288, 289, और 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

घायलों की स्थिति नाजुक 

इस हादसे में शिव खड़िया और मासूम इंदीवर सबसे अधिक गंभीर रूप से झुलसे हैं. कुल 8 घायलों का इलाज रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में जारी है. शिकायतकर्ता ने बताया कि वे सभी पिछले 4 महीनों से इस कारखाने में टायर गलाकर काला तेल निकालने का काम कर रहे थे.

  • Related Posts

    BEAR; भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार नाखून बरामद ,डॉग स्क्वॉड से हुई पतासाजी

    बिलासपुर, गौरेला-पेड्रा-मरवाही जिले के वन परिक्षेत्र मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती