NAXALITE; छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर में एंटी नक्सल ऑपरेशन, C-60 कमांडो की कार्रवाई में 7 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों का बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। बीजापुर जिले की सीमा से सटे इस दुर्गम क्षेत्र में महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता C-60 कमांडो द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 7 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, C-60 कमांडो ने गुरुवार दोपहर बाद ऑपरेशन की शुरुआत की थी। दो दिनों से चल रही इस मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 7 नक्सलियों के मार गिराया है। पहले दिन 3 और दूसरे दिन 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख का इनामी नक्सली नेता प्रभाकर भी शामिल बताया जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल से 3 एके-47, 1 एसएलआर राइफल सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल पूरे इलाके में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

एक जवान शहीद

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। C-60 कमांडो जवान दीपक मंडावी नक्सलियों से बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि शहीद जवान ने अंतिम समय तक मोर्चा संभाले रखा और दो नक्सलियों को ढेर करने के बाद वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद जवान को नम आंखों से अंतिम सलामी दी गई। फिलहाल सुरक्षाबल ऑपरेशन को आगे बढ़ाते हुए इलाके में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

  • Related Posts

    SUSPEND; पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी का आरोपी फरार, ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

    धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी  जिले के सिहावा इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मेडिकल मुलाहिजा में लाया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वहीं इस…

    MURDER; पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में दफनाए शव, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक सप्ताह बाद खुला राज

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की निर्मम हत्या…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..