CRIME; पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले गांजा तस्कर दबोचे गए…गाडी छोडकर भागे थे आरोपी

महासमुंद, छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा  रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सांकरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने तस्करी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था और ड्यूटी पर तैनात जवानों को वाहन से कुचलने की कोशिश की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश चौकसे और मोनू राय मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर  39.680 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग ₹19.84 लाख रुपए एवं मारुति सुजुकी ईको जब्त कियाअ है।

पुलिस वाहन में लगी थी भीषण आग

यह सनसनीखेज घटना 23 जनवरी 2026 की है। सांकरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मारुति सुजुकी ईको कार (MP05 ZE 8685) में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। नेशनल हाईवे पर घेराबंदी के दौरान तस्करों ने वाहन रोकने की बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। इसी दौरान तस्करों की कार अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी से टकरा गई, जिससे पुलिस वाहन में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
आरोपी मौके का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से 39.680 किलोग्राम गांजा बरामद किया था।

मध्यप्रदेश से हुई गिरफ्तारी

घटना के बाद पुलिस ने टेक्निकल डेटा एनालिसिस और सूक्ष्म जांच के जरिए आरोपियों का सुराग लगाया। ANTF की विशेष टीम ने मध्यप्रदेश में दबिश देकर दो मुख्य आरोपियों राकेश चौकसे (चालक) – निवासी नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश एवं मोनू राय (वाहन स्वामी) निवासी होशंगाबाद, मध्यप्रदेशको गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मोनू राय इस तस्करी गिरोह का फॉरवर्ड लिंक है, जो पिछले डेढ़ साल से गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री का नेटवर्क चला रहा था।

  • Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र