CRIME; रूस में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर भारतीय छात्रों पर हमला, चाकूबाजी में 4 घायल

 मास्को, रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक की राजधानी उफा में स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में चाकूबाजी की घटना में 4 भारतीय छात्र समेत कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हमलावरों को पकड़ने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. स्थानीय मीडिया के अनुसार ये घटना ह़ॉस्टल के स्पोर्ट्स हॉल में हुई.

‘हमलावर ने खुद को चोट पहुंचाई’

रूस के आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक कि प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि चाकू के साथ एक किशोर मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में दाखिल हुआ. यहां उसने कई छात्रों पर हमला कर दिया. हमलावर किशोर कई छात्रों को चाकू मारकर घायल कर दिया. मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क ने RTVI (मीडिया समूह) को बताया कि हमलावर ने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में दो पुलिसकर्मियों पर भी चाकू से हमला कर दिया. इसके साथ ही आरोपी ने खुद को भी चोट पहुंचाई.

रूस में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि ऊफा में हमले की एक दुखद घटना हुई है. चार भारतीय छात्रों सहित कई लोग घायल हुए हैं. दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है और कज़ान में कॉन्सुलेट के अधिकारी घायल छात्रों की मदद के लिए ऊफ़ा जा रहे हैं.

पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार किया

चश्मदीदों के मुताबिक हॉस्टल में अफरातफरी का माहौल था. हमले के बाद चारों ओर खून फैला हुआ था. इस घटना की सूचना फौरन आपातकालीन सेवाओं जैसे पुलिस और एंबुलेंस को दी गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है.

  • Related Posts

    SC; ‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना रेप की कोशिश नहीं’, हाई कोर्ट के फैसले पर CJI की आपत्ति, मांगा जवाब

     नईदिल्ली, पटना हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए बेहद अजीबोगरीब फैसला सुनया था. आपको याद होगा कि इसी साल 9 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने एक…

    CRIME; कंटेनर से 111 किलो गांजा, दो वाहन समेत एक करोड का माल जब्त, 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    0 गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई महासमुंद, छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतर्राज्यीय सीमा पर गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना सिंघोड़ा पुलिस और…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर