RSS; ब्राह्मण ही नहीं, कोई भी हिंदू बन सकता है संघ प्रमुख, मोहन भागवत ने कही बड़ी बात

मुम्बई, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने 100 साल पूरे होने पर मुंबई में आयोजित व्याख्यानमाला में आरएसएस चीफ पोस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण… कोई भी सरसंघचालक बन सकता है. सिर्फ ब्राह्मण होना ही योग्यता नहीं है. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह के मौके पर एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ बातचीत के दौरान सवालों के जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा, “संघ का सरसंघचालक कौन बने तो ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य या शूद्र सरसंघचालक नहीं बन सकता.

जो हिंदू है वही बनेगा. जो एससी/एसटी है वह भी सरसंघचालक बन सकता है और कुछ है तो भी बन सकता है. हमारे यहां इस तरह से कार्यकर्ता नियुक्त नहीं होते कि कौन किस जाति का है. जो काम करेगा वह होगा.” उन्होंने आगे कहा कि अंग्रेजी भाषा कभी भी RSS का हिस्सा नहीं होगी क्योंकि यह भारतीय भाषा नहीं है. अंग्रेजी का इस्तेमाल तभी किया जाएगा जब जरूरी होगा. हिंदी जैसी भारतीय भाषाएं बहुत ज़रूरी हैं और RSS सिर्फ़ भारतीय भाषाओं का ही इस्तेमाल करेगा.

संघ नहीं चलाता सरकार- भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने साफ किया कि संघ सरकार नहीं चलाता है. उन्होंने कहा कि RSS और BJP अलग हैं. प्रोपेगेंडा खत्म, स्वयंसेवक कहीं भी हों पर संगठन का राजनीति से सीधा वास्ता नहीं है. संघ ने पहले से तय किया हुआ कि समाज के अलावा कोई और दूसरा काम नहीं करना है. संघ के पास केवल एक ही काम है वह समाज को एक करना है.

परिस्थिति का विचार नहीं, काम कैसे करना है इस पर होता है विचार- संघ प्रमुख

मोहन भागवत ने कहा कि परिस्थितियों का विचार करने से फायदा नहीं है, बल्कि हमें उन परिस्थितियों में कैसे काम करना है, इसका विचार करना चाहिए. आपने कहा है कि परिस्थितियां तो आती और जाती हैं, लेकिन हमें अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए उन परिस्थितियों में कैसे काम करना है, इसका विचार करना चाहिए.

‘पहले सभी पदाधिकारी ब्राह्मण थे’

संघ प्रमुख ने कहा, “जब संघ की शुरुआत हुई थी तो यह छोटा था. एक छोटी सी बस्ती में संघ का काम शुरू हुआ और वह ब्राह्मण बस्ती थी. तो पहले संघ से सभी पदाधिकारी ब्राह्मण ही रहते थे. लोग कहते थे कि संघ ब्राह्मणों का ही है और आज भी कहते हैं क्योंकि लोग यही देखते हैं कि अपने कितने हैं? लेकिन ऐसा नहीं है.”

अवैध घुसपैठ पर सख्त रुख

संघ प्रमुख ने कहा कि सरकार को अवैध घुसपैठियों की पहचान और डिपोर्टेशन पर और काम करने की जरूरत है. पहले यह काम नहीं हो रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी शुरुआत हुई है. जनगणना या SIR जैसी प्रक्रियाओं में ऐसे लोग सामने आते हैं, जो इस देश के नागरिक नहीं हैं और वे स्वतः बाहर हो जाते हैं. भागवत ने आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध लोगों की पहचान कर प्रशासन को सूचना दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को रोजगार नहीं दिया जाना चाहिए, जबकि देश के नागरिकों को चाहे वे किसी भी धर्म के हों, काम मिलना चाहिए.

‘बांग्लादेश में हिंदू संघर्ष करेंगे तो समर्थन मिलेगा’

भागवत ने कहा कि बांग्लादेश में करीब 1.25 करोड़ हिंदू रहते हैं. यदि वे वहां रहकर संघर्ष करने का फैसला करते हैं तो दुनियाभर के हिंदू उनके समर्थन में खड़े होंगे. भाषा विवाद पर संघ प्रमुख ने कहा कि यह एक स्थानीय बीमारी है और इसे फैलने नहीं देना चाहिए. वहीं, मुस्लिम इलाकों में काम करने की चुनौतियों पर उन्होंने कहा कि गाली-गलौज का जवाब ना देकर ही टकराव को बढ़ने से रोका जा सकता है.

‘संघ का विस्तार हो चुका है’

मोहन भागवत ने आगे कहा, “अब संघ बढ़ गया है और हम जाति में विभाजित करके विस्तार नहीं करते. हम भौगौलिक क्षेत्र में बढ़ाते हैं. 10-10 हजार की बस्ती होती है, शहरों में और हर बस्ती में काम होना चाहिए. 10-10, 12-12 गांव का ग्रुप होता है मंडल में और हर मंडल में काम होना चाहिए. भौगौलिक रूप से बढ़ते हैं तो सभी बस्तियां संपर्क में आती हैं. सभी जाति के लोग आते हैं.”

ब्राह्मण होना योग्यता नहीं.

आरएसएस चीफ ने कहा, “आज आप देखेंगे कि अखिल भारतीय स्तर पर भी सिर्फ एक जाति के लोग नहीं हैं, सभी जातियों के लोग हैं. यह स्वाभाविक बात संघ में होती है. इसलिए, एससी-एसटी होना अयोग्यता नहीं और ब्राह्मण होना योग्यता नहीं.”

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व