AWARD; एम्स के कार्यकारी निदेशक अशोक जिंदल को मुंबई में ‘इल्यूमिनेट 3’ में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर (AIIMS रायपुर) के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) को मुंबई में आयोजित ‘इल्यूमिनेट 3 – ऑन्कोलॉजी टाउन हॉल’ में प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आयोजित किया गया था।

यह सम्मान उन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रशासन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शिता और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार Dr. Sevanti Limaye, निदेशक – मेडिकल एवं प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी, सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल द्वारा द्वारा प्रदान किया गया।

अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल ने इस सम्मान को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर के संपूर्ण परिवार को समर्पित करते हुए संस्थान की उत्कृष्टता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर न केवल गुणवत्तापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी एवं दूरस्थ अंचलों में शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों के मार्गदर्शन एवं क्षमता निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस सम्मान से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा और सुदृढ़ हुई है तथा यह संस्थान की चिकित्सा उत्कृष्टता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

  • Related Posts

    MBBS; छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित, फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश

    0 नीट यूजी काउंसलिंग 2026 पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दावा- मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मानी जाएगी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रायपुर, छत्तीसगढ़  के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री…

    MB; फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

    रायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन, मंत्रालय, अटल…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती