JOBS; स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय स्टॉफ के लिए निकली बंपर नियुक्तियां

रायपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना अंतर्गत रायपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए शिक्षकीय / गैर शिक्षकीय स्टॉफ के कुल 151 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के लिए योग्यताधारी आवेदकों से 20 फरवरी से 20 मार्च को दोपहर 12:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. विज्ञापन का अवलोकन और ऑनलाइन आवेदन रायपुर जिले के वेबसाइट https://raipur.gov.in/ पर किया जा सकता है.

चयन प्रक्रिया के संबंध में दिशा निर्देश एवं शर्ते

कार्यालय के गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/nHLLO6ERcgfAosmh9 पर 20 फरवरी से 20 मार्च को दोपहर 12 बजे तक आवेदन करना होगा. पंजीकृत डाक / गूगल फॉर्म मान्य एवं ऑफलाइन आवेदन अमान्य है. दस्तावेजी सत्यापन हेतु आवेदकों को अर्हतादायी परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर बुलाया जाएगा. आमंत्रित आवेदक को अपने आवेदन एवं प्रमाण सहित उपस्थित होना होगा.

आवेदक द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों का परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद शैक्षणिक योग्यता के कुल प्राप्तांक के मैरिट के आधार पर चयन किया जाएगा. विज्ञापित पदों पर चयन हेतु विभिन्न कक्षाओं के प्राप्तांकों के लिए अधिभार की गणना की जाएगी.

  • Related Posts

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया,परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के…

    JOBS; बस्तर फाइटर्स भर्ती नियम में बदलाव, युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ ने बस्तर फाइटर्स भर्ती नियमों में संशोधन कर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस नीतिगत बदलाव से बस्तर संभाग के लगभग 5,800…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र