POLITICS; एआई सम्मिट में युकां के प्रदर्शन का विरोध, भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, फूंका राहुल गांधी का पुतला,युवा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी भाजपा कार्यालय घेराव

रायपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्मनाक, अमर्यादित और अभद्रतापूर्ण कृत्य के विरोध में शनिवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव किया. बडी संख्या में पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की. इसके पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया था.

भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने का प्रयास -राहुल टिकारिहा

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस का नग्न प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के खत्म होते वजूद का प्रत्यक्ष उदाहरण है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को कम करने का प्रयास किया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई शिखर सम्मेलन में अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन कर कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता को पुनः साबित किया है. कांग्रेस पार्टी के लिए राजनीति देश से बड़ी है. कांग्रेस के किए गए अमर्यादित कृत्य के लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रीय गौरव से ऊपर अपने राजनीतिक हितों को रखती है.

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन, कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता, जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, जिला महामंत्री शंकर साहू, श्रेणिक बोथरा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अंकित द्विवेदी, मीडिया प्रभारी वाशु शर्मा, अनमोल तिवारी, सुनील शुक्ला, पूर्णिमा चौकसे, अश्वनी विश्वकर्मा, अमन यादव, विभूति कश्यप, राज गायकवाड़ आशीष आहूजा, राहुल यादव, अनवेश पांडे, कन्या शक्ति, तनु ठेठवार, निशा वैष्णव उपस्थित रहे.

एआई समिट में नग्न प्रदर्शन कांग्रेस की भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश- देव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नई दिल्ली में आहूत एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे बड़े ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में निर्वस्त्र होने का निर्देश दिया। श्री देव ने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस के घोर पतन, निर्लज्जता और मानसिक दीवालिएपन का परिचायक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि राहुल गांधी के उकसावे पर की गई यह घिनौनी हरकत कांग्रेस पार्टी के पूर्ण वैचारिक पतन को उजागर करती है।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी भाजपा कार्यालय घेराव   “PM is Compromised”  युवाओं के आक्रोश की बुलंद आवाज़
आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों का घेराव किया गया। राजधानी रायपुर में यह विशाल आंदोलन प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक से शुरू होकर भारतीय जनता पार्टी के रजबंधा स्थित कार्यालय की ओर बढ़ा। सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता  “PM is Compromised”  जैसे नारों के साथ कार्यालय की ओर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन मार्ग में पुलिस प्रशासन ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस बल और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तनावपूर्ण स्थिति भी देखने को मिली।


युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने केंद्र और राज्य सरकार के दबाव में उन्हें “अत्यधिक बल प्रयोग” से रोकने का प्रयास किया, जबकि वे सिर्फ़ शांतिपूर्ण तरीके से अपने सवाल भाजपा नेतृत्व तक पहुँचाने जा रहे थे।
“PM is Compromised” —  यह सिर्फ़ एक नारा नहीं, बल्कि करोड़ों बेरोज़गार युवाओं के बेचैन मन की पुकार है।

  • Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……