MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

रायपुर, होली त्यौहार के पूर्व रेत ढुलाई करने वाली गाडियों से जमकर वसूली की जा रही है। इस अभियान को आकस्मिक जांच अभियान बताया जा रहा है,लेकिन ठेकेदार इसे होली वसूली अभियान बता रहे है। बहराहाल रायगढ जिले में करीब 27 वाहन जब्त किए गए है।

पूरे प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का काम जोरों से चल रहा है। इसकी आड में माइनिंग वाले भी चांदी काट रहे है। वसूली के चलते एक चौथाई प्रकरण भी नहीं बनाए ज रहे है। अलबत्ता रायगढ़ जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने खनिज विभाग द्वारा जांच-पड़ताल एवं कार्यवाही का सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान रायगढ़ जिले में खनिज अमले द्वारा कुल 27 वाहनों को जब्त किया गया है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार अ रायगढ़ जिले में अवैध खनिज परिवहन के अंतर्गत रेत के 20 ट्रैक्टर एवं 02 हाईवा, खनिज मिट्टी-मुरूम के 03 ट्रैक्टर तथा चूनापत्थर के 02 हाईवा को जब्त किया गया है। जब्त किए गए सभी 27 वाहनों को सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट परिसर सहित थाना कोतरा रोड, भूपदेवपुर, पूंजीपथरा एवं पुसौर में रखा गया है।

खनिज विभाग द्वारा संबंधित परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के अंतर्गत विधिसम्मत प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। 

 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT;1मई से 10 जून तक लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में शिविर,शिकायतों के निदान के लिए विशेष अभियान

    0 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के…

    RTE; स्कूलों में दाखिला के लिए 21 हज़ार 975 सीटों के विरुद्ध 14 हजार 403 विद्यार्थियों का चयन

    0 आर.टी.ई. अंतर्गत निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी से चयन सूची जारी रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को पूर्व निर्धारित…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……