रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। व्यापमं ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। पीईटी के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विद्यार्थी व्यापमं की वेबसाइट पर लॉगिन कर 27 मार्च शाम 5 बजे तक आवेदन भर सकते हैं। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 28 से 30 मार्च तक सुधार किया जा सकेगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र सभी 33 जिला मुख्यालय में बनाया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा।







