WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101 लोग लापता हो गए और 78 घायल हुए हैं। श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि ये जहाज हमारे तट के पास डूबने लगा तो इससे डिस्ट्रेस कॉल भेजा गया। इसके बाद श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना ने रेस्कयू किया। हालांकि श्रीलंका की ओर से जहाज पर पनडुब्बी हमले की बात से इनकार किया गया है।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने इस दावे को खारिज किया कि डिस्ट्रेस कॉल ईरानी शिप पर सबमरीन हमले की वजह से आई थी। कई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया था कि पनडुब्बी हमले की वजह से यह ईरानी जहाज डूबा। ईरान के अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध में होने की वजह से जहाज पर हमले के दावे ने जोर पकड़ा।

श्रीलंका ने कॉल मिलने पर भेजी मदद

श्रीलंकाई अधिकारियों ने कहा कि डूबते ईरानी नेवी शिप से डिस्ट्रेस कॉल आने के बाद श्रीलंका नेवी ने रेस्क्यू मिशन भेजा। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने बताया कि ईरानी फ्रिगेट आइरिस डेना पर सवार लोगों को बचाने के लिए शिप और एयरक्राफ्ट भेजे गए।विजिथा हेराथ ने पार्लियामेंट को बताया कि 180 क्रू वाला फ्रिगेट सुबह ही डूबने लगा था। श्रीलंकाई न्यूज पोर्टल एडा डेराना ने बताया कि मुश्किल में फंसा ईरानी जहाज गाले से करीब 40 नॉटिकल मील दूर था और उसमें 180 लोग सवार थे।

श्रीलंका का सबमरीन अटैक से इनकार

श्रीलंका नेवी के स्पोक्सपर्सन ने सबमरीन अटैक की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि घटना में घायल हुए 32 लोगों को बचाया, जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जहाज के डूबने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।ईरान के जहाज पर अमेरिका–इजरायल के हमले की पुष्टि नहीं हुई है।एएफपी के मुताबिक, श्रीलंका नेवी  के प्रवक्ता बुद्धिका संपत ने कहा कि उनका ऑपरेशन श्रीलंका की समुद्री जिम्मेदारियों के मुताबिक था। संपत ने कहा कि हमने इंटरनेशनल जिम्मेदारियों के तहत डिस्ट्रेस कॉल का जवाब दिया, क्योंकि यह हिंद महासागर में हमारे सर्च और रेस्क्यू एरिया में आता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती