मुंबई, भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर पटेल और शिवम दुबे की जुगलबंदी ने बाउंड्री लाइन पर जो रिले कैच लपका, उसने न केवल विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स की पारी का अंत किया, बल्कि भारत की फाइनल की राह भी आसान कर दी। भारत के 253 रनों का पीछा करते इंगलैंड की टीम 20 ओवर में 246 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत इंग्लैंड को 7 रन से हराकर T20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

अक्षर की बाजीगरी और दुबे का साथ, बाउंड्री पर ‘जादुई’ कैच
पारी के एक नाजुक मोड़ पर अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को एक वाइड फुल टॉस गेंद फेंकी। जैक्स ने इस पर जोरदार प्रहार किया और गेंद तेजी से डीप पॉइंट बाउंड्री की ओर 6 रनों के लिए जा रही थी। तभी वहां तैनात अक्षर पटेल ने दौड़ते हुए हवा में गोता लगाया और गेंद को लपक लिया। बाउंड्री कुशन के करीब अपना संतुलन खोते देख अक्षर ने गजब की सूझबूझ दिखाई और गिरने से ठीक पहले गेंद को अंदर की ओर उछाल दिया। पास ही खड़े शिवम दुबे ने इस तोहफे को लपकने में कोई गलती नहीं की।
मैच का टर्निंग पॉइंट, जैक्स और बेथल की साझेदारी का अंत
यह कैच सिर्फ एक विकेट नहीं, बल्कि भारतीय टीम के लिए मैच में वापसी का सबसे बड़ा जरिया बना। विल जैक्स (35 रन) और जेकब बेथल के बीच 39 गेंदों पर 77 रनों की तूफानी साझेदारी हो चुकी थी। ये दोनों बल्लेबाज 254 रनों के विशाल लक्ष्य को भी छोटा साबित कर रहे थे। जैक्स जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, वह भारत के लिए बड़ा खतरा बन चुके थे, लेकिन इस ‘मिरेकल कैच’ ने इंग्लैंड के अरमानों पर पानी फेर दिया।
जश्न में डूबी टीम इंडिया, सूर्या ने अक्षर को लगाया गले
जैसे ही यह कैच पूरा हुआ, कप्तान सूर्यकुमार यादव और पूरी टीम इंडिया खुशी से झूम उठी। सूर्या ने दौड़कर अक्षर पटेल को गले लगा लिया, क्योंकि सभी जानते थे कि यह विकेट कितना कीमती था। सोशल मीडिया पर इस कैच की तुलना विश्व स्तरीय फील्डिंग मानकों से की जा रही है। अक्षर की ‘अवेयरनेस’ और दुबे की ‘फिनिशिंग’ ने एडिलेड में समां बांध दिया।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
भारत फाइनल में : भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया
बैथल आउट : इंग्लैंड को सातवां झटका, बैैथल 105 रन बनाकर आउट।
लास्ट ओवर : इंग्लैंड को 6 गेंदों पर 30 रन की जरूरत।
सैम करन आउट : इंग्लैंड 6 विकेट पर 222 रन, सैम करन 18 रन बनाकर आउट।
इंग्लैंड 215 रन : 18 ओवर के बाद इंग्लैंड 5 विकेट पर 215 रन, बैथल 96 पर खेल रहे।
इंग्लैंड के 209 रन : 17 ओवर के बाद इंग्लैंड 5 विकेट पर 209 रन, बैथल 94 पर खेल रहे।
इंग्लैंड 193 रन : 16 ओवर के बाद इंग्लैंड 5 विकेट पर 193 रन।
इंग्लैंड को पांचवां झटका : 14 ओवर के बाद इंग्लैंड 5 विकेट पर 172 रन, विल जैक्स 35 रन बनाकर आउट।
इंग्लैंड 145 रन : 12 ओवर के बाद इंग्लैंड 4 विकेट पर 145 रन, बैथल ने 25 गेंदों पर बनाए 61 रन।
इंग्लैंड 119 रन :10 ओवर के बाद इंग्लैंड 4 विकेट पर 119 रन, विल जैक्स और बैथल क्रीज पर जमे।
चौथा विकेट : इंग्लैंड 4 विकेट पर 95 रन, टॉम बैंटन को अक्षर ने बोल्ड किया
जैकब जमे : इंग्लैंड 7 ओवर के बाद 3 विकेट पर 83 रन, जैकब बैथल ने लगाए 5 छक्के।
बटलर आउट : इंग्लैंड काे तीसरा झटका, जॉस बटलर को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया। बटलर ने 17 गेंद पर 25 रन बनाए। इंग्लैंड का कुल स्कोर 64 रन।
इंग्लैंड को दूसरा झटका : बुमराह को पहले ही गेंद पर विकेट मिला, ब्रूक 7 रन पर आउट, इंग्लैंड 38 पर दो विकेट।
साल्ट आउट : दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को पहला झटका, साल्ट 5 रन बनाकर आउट। हार्दिक को मिला विकेट, इंग्लैंड 13 रन पर।
254 का टारगेट : भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का टारगेट, 20 ओवर में सात विकेट पर बनाए 253। शिवम दुबे ने 43, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने बनाए 21 रन।
तिलक बोल्ड : भारत 19वें ओवर में 236 रन, छठवां विकेट गिरा, तिलक वर्मा बोल्ड हुए।
शिवम दुबे आउट : 18 वें ओवर में भारत के 212 रन, पांच विकेट का नुकसान, शिवम दुबे रन आउट।
भारत के 200 रन : 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 205 रन।
सूर्या आउट : 16 ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव 11 रन बनाकर आउट, भारत 190/4।
167/3 : भारत का स्कोर 14 ओवर के बाद 3 विकेट पर 167 रन, संजू की जगह आए सूर्यकुमार यादव।शिवम दुबे 22 रन पर खेल रहे।
भारत 177 रन : 15 ओवर के बाद 3 विकेट पर 177 रन, सूर्या और शिवम दुबे क्रीज पर
भारत 160 पर : 13 ओवर के बाद भारत के 160 रन, संजू सैमसन के 89 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत 130 पर : 11 ओवर के बाद भारत 130 रन, संजू सैमसन के 75 रन
ईशान आउट : 39 रन बनाकर ईशान किशन आउट, भारत का स्कोर 2 विकेट पर 117 रन
संजू की आतिशबाजी : नौ ओवर के बाद भारत के 112 रन, संजू सैमसन ने 8 चौके, 4 छक्के लगाए। संजू 65 पर खेल रहे।
संजू के 50 : आठवें ओवर के बाद भारत 92 रन, संजू 54 पर खेल रहे।
पॉवर प्ले में 67 रन : छह ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 67 रन।इस तरह भारत की अच्छी शुरुआत हुई है।
45/1 : चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 45 रन है। संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं। संजू ने 30 रन बनाए।
भारत को पहला झटका : 20 रन पर पहला विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा 9 रन पर आउट।




