UPSC; वैभवी, रौनक, संजय, दर्शना और डायमंड ने यूपीएससी में लहराया परचम

रायपुर, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के पांच होनहार अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। रायपुर की बेटी वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक, राजधानी के रौनक अग्रवाल 772 रैंक, महासमुंद के संजय डहरिया 946 रैंक, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले की दर्शना सिंह 283वीं रैंकऔर धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने 623वीं रैंक हासिल की है।

रायपुर की बेटी वैभवी अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ का नाम राेशन किया है। उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC) में ऑल इंडिया स्तर पर 35वां रैंक हासिल किया है। वैभवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, मेरी सफलता का एक ही मूलमंत्र है मेहनत। मुझे मेरे परिवार का सहयोग, समर्पण भी मिला। फल की इच्छा किए बगैर लगातार तीन साल मेहनत की, जिसका नतीजा आज सबके सामने है।वैभवी ने बताया कि, इसके पहले वह दो बार और परीक्षा दे चुकी है। इंटरव्यू में दो नंबर से पीछे रह गई थी।

रौनक अग्रवाल ने जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट अनुभव के तहत इंटरव्यू की तैयारी की थी। इस मॉक इंटरव्यू के पैनल में स्वयं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमान बिश्वरंजन थे। रिजल्ट की घोषणा होने पर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ स्वयं रौनक के लोधीपारा में स्थित निवास पहुंचे, मिठाई खिलाकर उन्हें और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी एवं शॉल पहनाकर विवेकानंद रचित ज्ञानयोग पुस्तक देकर सम्मान किया। रौनक अग्रवाल ने जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट अनुभव के अंतर्गत अपना साक्षात्कार दिया था, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने अनुभव और सफलता की यात्रा साझा की थी। उनकी इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

महासमुंद जिले के ग्राम बेलटिकरी के संजय डहरिया ने भी खूब मेहनत किया।

MCB जिले के जनकपुर की रहने वाली दर्शना सिंह ने सीमित संसाधनों के बीच लगन से तैयारी की और अपनी मेहनत के दम पर 283वीं रैंक हासिल की है, जिससे उनका भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन तय माना जा रहा है। उनके पिता अरुण सिंह राशन दुकान संचालित करते हैं और माता सीमा सिंह नगर पंचायत जनकपुर की भाजपा पार्षद हैं। दर्शना की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में जश्न का माहौल है और सामाजिक संगठनों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

धमतरी जिले के परसवानी गांव के निवासी डायमंड सिंह ध्रुव ने 623वीं रैंक प्राप्त की है। डायमंड वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में DSP के पद पर कार्यरत हैं। खास बात यह है कि उन्होंने पूर्व में अपने पहले ही प्रयास में CGPSC की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और अब यूपीएससी में सफलता पाकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। डायमंड ध्रुव ने नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।खासकर मुख्यमंत्री श्री साय ने वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    रायपुर, शैक्षणिक सत्र 2026 में एमएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला के लिए आयोजित एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन इच्छुक युवा सीजी व्यापम की वेबसाईट में 27 मार्च 2026…

    MBA; आईआईएम रायपुर में ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ के साथ एमबीए के लिए आवेदन शुरू, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ (CMGGF) के तहत भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर ने अपने विशेष दो वर्षीय एमबीए (पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस) कार्यक्रम के लिए…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति