लखनऊ , डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जमीन से 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक उनके हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया। जिससे अंदर धुंआ भर गया। हालांकि पायलट की सतर्कता की वजह से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल तकनीकी टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

कौशांबी जा रहे थे डिप्टी सीएम
बताया जा रहा है कि डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य राजधानी लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे और लामार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। इसी दौरान जैसे ही हेलीकॉप्टर जमीन से 2000 फीट की ऊचांई पर पहुंची अचानक डिस्पले बंद हो गया और अंदर धुआं भर गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई लेकिन पायलट ने अपने सूझ बूझ से मामला संभाला और इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
इस घटना में उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। पायलट ने समय रहते एटीसी से संपर्क किया और हेलीकॉप्टर को नजदीकी लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। घटना की जानकी मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और यह जांच करने में जुट गई कि हेलीकॉप्टर में धुआं क्यों भरा।






