CRIME; पुलिस जवान कर रहे है अफीम खेती की कटाई, भाजपा नेता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया. इस मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, गोलू ठाकुर और विकास विश्नोई को गिरफ्तार किया है. वहीं अब जिला प्रशासन ने अफीम के पेड़ों को काटना भी शूरू कर दिया है.

अफीम के पौधे काटना शुरू

शुक्रवार को इसकी सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद शनिवार को दिनभर राजनीतिक बयानबाजी के बीच पुलिस और प्रशासन ने इसकी जांच की. अब रविवार को जिला प्रशासन की निगरानी में दुर्ग पुलिस के जवान अफीम के पौधों को काटने और नष्ट करने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं. इस काम में करीब 25 से 30 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं.

अफीम की अवैध खेती

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि यह अवैध खेती समोदा, झेनझरी और सिरसा गांव के बीच स्थित खेतों में की जा रही थी. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मक्का और भुट्टे की फसल के बीच छिपाकर अफीम के पौधे लगाए गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान खेत में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे पाए गए. इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, फॉरेंसिक साइंस लैब, आबकारी विभाग और राजस्व विभाग को सूचना देकर संयुक्त कार्रवाई की गई.

तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य प्लॉटर फरार

इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकर, गोलू ठाकुर और विकास विश्नोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं राजस्थान के जोधपुर निवासी अचला राम जाट को इस खेती का मुख्य प्लॉटर बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है. उसकी तलाश में पुलिस की टीम जोधपुर भेजी गई है. हालांकि बीजेपी ने विनायक ताम्रकर को निलंबित कर दिया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    भोपाल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को रद्द कर दिया…

    CRIME; अफीम के 14 लाख पौधे जब्त, दो आरोपियों की तलाश में राजस्थान पहुंची दुर्ग पुलिस

    दुर्ग,  छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग जिले के समोदा–झेंझरी गांव में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा