CRIME; फर्सी फैक्ट्री में डीजल-पेट्रोल का बड़ा खेल, 47700 लीटर ईंधन किया जब्त, ऐसे खुला राज…

0 फ्यूल टैंकर ट्रक चालकों की भूमिका संदिग्ध

महासमुंद, ईरान युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में वृद्धि क्वी आशंका के बीच महानदी के किनारे जिले के ग्राम घोड़ारी स्थित एक फर्सी पत्थर फैक्ट्री में डीजल-पेट्रोल की हेराफेरी और अवैध भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री परिसर से कुल 47,700 लीटर पेट्रोल और डीजल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख 22 हजार 130 रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, फर्सी फैक्ट्री की आड़ में लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की हेराफेरी और अवैध भंडारण का धंधा चल रहा था। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के अंदर 20 बड़े ड्रम, टैंकर और सिनटेक्स टैंक में बड़ी मात्रा में डीजल-पेट्रोल रखा मिला। 7 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री में राहुल यादव नामक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल का भंडारण किया गया है और वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फैक्ट्री की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

फैक्ट्री गेट पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम राहुल यादव पिता श्यामबली, निवासी नक्टा मंदिर हसौद, जिला  रायपुर बताया। पुलिस ने उसे सूचना से अवगत कराते हुए फैक्ट्री के अंदर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टैंकर, लोहे के ड्रम और सिनटेक्स टैंक में बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरा मिला। जांच में कुल 10,120 लीटर पेट्रोल और 37,580 लीटर डीजल, यानी कुल 47,700 लीटर ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ। इतनी मात्रा में ईंधन रखा देख पुलिस भी अचंभित हो गई।

छह से अधिक लोगों की संलिप्तता

मौके पर मौजूद आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की। प्रारंभिक जांच में इस पूरे अवैध कारोबार में कम से कम छह से अधिक लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी सहित अन्य सामान जब्त कर लिया है। मामले में बीएनएस की धारा 287 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल यादव (27) निवासी नक्टा मंदिर हसौद रायपुर, ओमप्रकाश उर्फ कालिया (38) निवासी उरला रायपुर, उमेश साहू (56) निवासी दुर्गा नगर बिरगांव रायपुर, सुशंक च्वाईसी (31) निवासी खोरदा (ओडिशा), शिवानंद चौबे (27) निवासी नवागांव रायपुर, बिट्टू कुमार सिंह (32) निवासी बालाजी कॉलोनी मंदिर हसौद रायपुर तथा महेश यादव (40) मूल निवासी प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) शामिल हैं।

बिना सुरक्षा के रखा गया था

जांच में सामने आया है कि मंदिर हसौद क्षेत्र की एक गैस कंपनी से टैंकरों के जरिए भेजे जाने वाले पेट्रोल-डीजल को बीच रास्ते में बालाजी फर्सी फैक्ट्री के अंदर लाकर हेराफेरी की जाती थी। इसके बाद वहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के अवैध रूप से जमा कर रखा जाता था। पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क में फ्यूल टैंकर ट्रक चालकों की भूमिका भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि कुछ चालक टैंकरों से ईंधन निकालकर इस अवैध भंडारण में शामिल थे। मामले में जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है और संबंधित चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में रायपुर समेत 12 जिलों के कलेक्टर जांच के घेरे में, छत्तीसगढ़ में BJP नेता-कारोबारी के ठिकानों पर ईडी रेड में खुलासा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गत दिवस दुर्ग और बिलासपुर में रेड मारी है। दुर्ग में ‘अमर इंफ्रा’ के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के…

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…