पाँच दिनों में आवासीय पट्टे बँटने शुरू नहीं हुए तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

0 भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने ज्ञापन सौंपा

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गरीबों को आवासीय पट्टे वितरित करने की मांग की है। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि इस ज्ञापन के बाद भी यदि आवासीय पट्टों के वितरण का काम 5 दिनों के भीतर प्रारंभ नहीं हुआ तो भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री गुप्ता ने कहा कि सन् 2019 में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान निकाय क्षेत्र के गरीबों को आवासीय पट्टा देने का वादा कांग्रेस ने किया था । लेकिन चुनाव जीतने के तीन साल बाद भी आवासीय पट्टे अब तक नहीं दिए गए हैं। प्रकोष्ठ ने आवासीय पट्टों की मांग को लेकर पहले राजीव चौक में धरना दिया, फिर 6 माह बाद कलेक्टर दफ्तर के सामने प्रदर्शन भी किया। दोनों ही मौकों पर कलेक्टर ने आवासीय पट्टों के वितरण का काम शीघ्र शुरू करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। शुक्रवार को प्रकोष्ठ की ओर से इस दिशा में 5 दिनों के भीतर पहल करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी व पूर्व निगम सभापति संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा झूठे वादे करने एवं वादाखिलाफी करने के लिए मशहूर है । भूपेश बघेल इसी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। अगर कांग्रेस की सरकार गरीबों को 10 दिनो मे पट्टे नहीं दिए तो भाजपा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी और गरीबों को पट्टा दिलाकर ही दम लेंगे, नहीं तो कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के इस प्रतिनिधिमंडल में रोहित साहू, दीपक भारद्वाज, घनश्याम रक्सेल, मनोज जोशी, संदीप शर्मा, सुरजीत छाबड़ा, रविंद्र सिंह, रंजीत गौतम, प्रेम तांडी, राम दास मानिकपुरी, विजय छुरा, राजेश रिछारिया, देवेंद्र चावला, संजय निषाद, गणेश निर्मलकर, सुरेश तांडी, उमेश यादव किंशूक बोस, संजय साहू, दिनेश शर्मा, भूपेंद्र मक्कड़, सानू तांडी आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां