BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से आगामी विधानसभा में पेश किए जाने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों पर मंथन किया गया। बजट सत्र के दौरान धर्मांतरण विरोधी कानून सहित कई अहम विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे, जिस पर पार्टी के विधायकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक रणनीति पर भी विचार किया गया। खासतौर पर बंगाल और असम चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के सभी भाजपा विधायक मौजूद रहे।

सीएम ने कहा- सत्र में सभी विधायकों की उपस्थिति जरुरी

बैठक से बाहर निकलने के बाद विधायक धरम लाल कौशिक ने बताया कि बैठक में विधानसभा बजट सत्र के बचे हुए आगामी दिनों को लेकर रणनीति बनाई गई। सत्र में मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों की उपस्थिति के निर्देश दिए। वहीं आगामी दिनों को लेकर विधायकों ने भी अपने सुझाव दिए। कौशिक ने बताया कि आने वाले दिनों में विधानसभा में महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश होंगे, इस पर चर्चा की गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 30 महीने बाद जागे रायपुर ग्रामीण विधायक, लेकिन जमीनी हकीकत से फिर भागे!

    रायपुर, चुनाव नजदीक आते ही रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू को 30 महीने बाद पहली बार बिरगांव निगम के कामों की समीक्षा की याद आई। लेकिन जिस निगम के कामों…

    POLITICS; मंत्री ने हाथ जोड़कर बुलाया, फिर भी मंच पर नहीं गए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

    धमतरी , छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को बीजेपी के ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम के दौरान उस वक्त सबका ध्यान विधायक अजय चंद्राकर पर चला गया, जब वे मंच…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश