FOREST; रेंजर की कुर्सी पर प्रतिनियुक्ति से नियुक्ति के विरोध की ज्वाला वनमंत्री तक पहुंचा

रायपुर, छत्तीसगढ़ वन विभाग में प्रतिनियुक्ति के माध्यम से वन विकास निगम के अधिकारी को सामान्य वन क्षेत्र में परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) के पद पर पदस्थ किए जाने के विरोध का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसकी शिकायत वनमंत्री सेकी गई है। छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन, रायपुर ने इस पदस्थापना पर आपत्ति जताते हुए वन विभाग केअपर मुख्य सचिव को विरोध पत्र सौंपा है। एसोसिएशन का कहना है कि विभागीय व्यवस्था में पहली बार अन्य विभाग से प्रतिनियुक्ति पर रेंजर के पद पर पदस्थापना की गई है, जिसका संगठन विरोध कर रहा है।

एसोसिएशन द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड से प्रतिनियुक्ति पर आए निशांत सिंह ठाकुर को सामान्य वनमंडल बस्तर के करपावंड परिक्षेत्र में परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर पदस्थ किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। यह पदस्थापना शासन के 26 अक्टूबर 2026 के आदेश के तहत की गई है।एसोसिएशन ने अपने पत्र में कहा है कि वन विभाग में सामान्यतः नियमित वन क्षेत्रपालों को प्रतिनियुक्ति पर वन विकास निगम भेजा जाता है, लेकिन इस बार इसके विपरीत वन विकास निगम से अधिकारी को वापस वन विभाग में रेंजर के पद पर पदस्थ किया गया है। संगठन ने इसे विभागीय परंपरा से अलग निर्णय बताया है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से 177 सामान्य वन क्षेत्रपालों की सीधी भर्ती की गई थी। संगठन के अनुसार, वर्ष 2026 तक पदोन्नति से कई वन क्षेत्रपालों की नियुक्ति भी हुई है। ऐसे में सामान्य वन परिक्षेत्रों में पदस्थापना के लिए विभाग में उपलब्ध अधिकारियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

एसोसिएशन ने अपने विरोध पत्र में सामान्य वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद को राजपत्रित अधिकारी का पद बताते हुए गैर-राज्य वन सेवा संवर्ग के अधिकारी की पदस्थापना पर सवाल उठाए हैं। संगठन ने छत्तीसगढ़ वन (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2015 का उल्लेख करते हुए कहा है कि इन नियमों में भर्ती एवं पदस्थापना के प्रावधान निर्धारित हैं। छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन ने वन मंत्री और अपर मुख्य सचिव से मामले में हस्तक्षेप करने तथा संबंधित पदस्थापना पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अब इस मामले में शासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर रहेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को बिलासपुर हाई कोर्ट से झटका, न फीस मिलेगी वापस और न ही पुरानी छात्रवृत्ति

    बिलासपुर, विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करके डॉक्टर बनने वाले युवाओं को बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट ने विदेशी मेडिकल डिग्री वाले डॉक्टरों की फीस वापसी और पुरानी…

    INSURANCE; मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना लागू करने 30 नवंबर तक भेज सकेंगे सुझाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश