COAL; कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी 2 नवंबर को रायपुर में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में होंगे शामिल

*कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे होंगे विशिष्ट अतिथि; कोयला एवं लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खदानों को किया जाएगा सम्मानित

रायपुर, कोयला मंत्रालय द्वारा 2 नवंबर 2026 को रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में कोयला एवं लिग्नाइट खदानों के लिए स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा।

कोयला खनिकों के साहस, परिश्रम एवं समर्पण को समर्पित इस समारोह में स्टार रेटिंग प्रणाली के अंतर्गत कोयला एवं लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खदानों की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं स्वागत के साथ होगा। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में कोयला नियंत्रक, अपर सचिव (कोयला), राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे तथा केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) विषय पर हैकाथॉन का भी आयोजन किया जाएगा। इसके बाद स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह आयोजित होगा, जिसमें स्टार रेटिंग पहल पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा तथा पांच सितारा रेटिंग प्राप्त कोयला एवं लिग्नाइट खदानों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेहतर खनन प्रथाओं को प्रोत्साहित करना, खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना तथा देशभर की कोयला एवं लिग्नाइट खदानों की उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करना है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POST OFFICE; घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, डाक विभाग देगा सुविधा, शुल्क 70 रुपये

    रायपुर, पेंशनभोगियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को राहत देने के उद्देश्य से डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 5.0 के…

    CYCLONE;रेलवे बोर्ड स्तर पर ‘वॉर रूम’ सक्रिय, चौबीसों घंटे स्थिति पर नज़र, राहत वैगन तैनात

    *रेल मंत्री ने चक्रवात ‘अर्नब’ से पहले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की* नईदिल्ली, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 28 अक्टूबर 2026 को…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश